फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रतनपुर गांव में सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा

रतनपुर गांव में सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा

Sat, 19 Jan 2019 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
रतनपुर गांव में सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा
पड़ाव। समाजवादी पार्टी के समाजवादी जन संवाद यात्रा के 12वें दिन शुक्रवार को पड़ाव के रतनपुर गांव में आयोजित जन चौपाल में सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा। कार्यक्रम की शुरूआत समाजवादी संवाद के प्रभारी राजेश कुशवाहा ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। इसके पूर्व यात्रा कुडंलिया, चंदासी कुशवाहा बस्ती होते हुए पड़ाव पहुंची। शिविर में राजेश कुशवाहा ने कहा भाजपा ने वादाखिलाफी कर देश के गरीब, किसान और नौजवान दलित वर्ग तथा पिछड़ा वर्ग के लोगों को धोखा दिया है। पिछले दो वर्षों में भाजपाराज में देश के शिक्षा संस्थाओं विद्यालयों में मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज में यूजीसी के रोस्टर के बदलाव के कारण आरक्षित पदों में सामान्य वर्ग के लोगों की नौकरी दी गई है। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि मोदी व योगी के सरकार केवल किसानों, बेरोजगारों व व्यापारियों को गुमराह कर रही है। कहा कि सपा शासन में सैयदराजा विधानसभा में 14 लिफ्ट कैनाल लगवाए। नरवन के किसानों को खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए अदसड़ में पंप कैनाल के लिए सपा सरकार ने 39 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। इस मौके पर जयप्रकाश पटेल, जिलाअध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, नफीस अहमद गुड्डू, बिरेन्द्र यादव, चकरू यादव, सुदामा यादव, सोनू सेठ, शिवचरण भारती, सुनील साहनी, सौरभ आर्या, राजकुमार पटेल, अभय पटेल, निगम पटेल, विकास पटेल, गोलू पटेल, जनार्दन पटेल,गोविंद राव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed