फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   हड़ताल से 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित

हड़ताल से 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Thu, 27 Dec 2018 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल से 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित
पीडीडीयू नगर। बैंक कर्मियों के लिए वेज रिविजन, पुराने पेंशन लागू करने, बैंकों का मर्जर बंद करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के अह्वान पर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार बैंक कर्मियों ने हड़ताल की। हड़ताल की वजह से जिले के 172 बैंक शाखाओं पर ताले लटकते रहे। बैंक कर्मियों ने नगर में जुलूस निकाला और निजी बैंकों की शाखाओं को बंद कराया। इस दौरान कई बैंकों के एटीएम भी प्रभावित हुए और पैसा न होने से लोग परेशान रहे। हड़ताल की वजह से अग्रणी जिला प्रबंधक जय कुमार के अनुसार हड़ताल की वजह से जिले में 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

बैंककर्मियों की एक वर्ष से वेतन वृद्धि, बैंकों का मर्जर रोकने सहित अन्य मांगों के समर्थन में बुधवार को बैंक कर्मियों ने बैंक शाखाओं के ताले नहीं खुलने दिए। यूनियन बैंक ओफिसर्स एसोशिएशन के गिरिधर गोपाल और यूनियन बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के कार्यकरिणी सदस्य बहाउद्दीन फ़ारूक़ी ने बताया कि लंबे समय से वेतनवृद्धि पेंडिंग हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स में नौ अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन हैं। इस हड़ताल का मुख्य मुद्दा बैंक ऑफ बडोदा, देना बैंक और विजया बैंक का विलय व बड़े उद्योगपतियों को दिये गए ऋणों की वसूली है। कहा सरकार इन बैंको का विलय कर ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी शाखाओं को बंद कर देना चाहती है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों पर असर पड़ेगा। बैंकों को घाटे से उबारने क लिए उद्योगपतियों से तुरंत ऋण वापसी करनी चाहिए। सिंडिकेट बैंक मुगलसराय के शाखा प्रबंधक और सिंडिकेट बैंक ऑफिसर यूनियन के सदस्य राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पूरे देश में 14 लाख बैंककर्मी हड़ताल पर हैं। इससे देशभर में 10000 करोड़ का व्यापार प्रभावित होने की आशंका है। यदि मांग पूरी नहीं होती है तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिले में 172 बैंक शाएं हैं। इसमें 112 राष्ट्रीयस्त्रत्त्ृत बैंकों की और 60 निजी बैंकों की शाखाएं हैं। हड़ताल में निजी बैंक नहीं शामिल थे लेकिन नगर में हड़ताली बैंक कर्मियों ने जुलूस निकाल कर उन्हें भी बंद करा दिया। सुबह दस बजे बैंककर्मियों ने जुलूस निकाला और क्षेत्र भ्रमण कर पीडीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया के एसबीआई शाखा पर पहुंच कर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी हड़ताल किया था। हड़ताल की वजह से बैंकों में लगातर पांच दिन की छूट्टी हो गई। बुधवार को हड़ताल की वजह से दो अरब का कारोबार प्रभावित हुआ। जुलूस और नारेबाजी में रंजीत सिंह, अजीत श्रीवास्तव, इलियास, नदीम, शुभम गुप्ता, राजकुमार, चंचल सिंह रहे।
विज्ञापन




इनसेट-
बैंकों की बंदी के बाद हड़ताल से आम जन परेशान
पीडीडीयू नगर। बैंकों की लगातार बंदी के बाद हड़ताल की वजह से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बैंकों की बंदी की वजह से एटीएम ने भी धोखा दिया। लेन देन न होने से लोग निराश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में बैंक कर्मियों ने 21 दिसंबर को हड़ताल कर दी। 22 को माह का चौथा शनिवार होने और 23 को रविवार होने की वजह से छूट्टी हो गई। तीन दिन की बंदी के बाद 24 को बैंक खुला लेकिन 25 को क्रिसमस की वजह से फिर बैंक बंद हो गए और बुधवार को हड़ताल हो गया। ऐसे में लोगों के आवश्यक कार्य रुक गए। वहीं लगातारबंदी की वजह से अधिकतर एटीएम शाखा भी खाली हो गए।लोग पैसे के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीम की दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed