{"_id":"5bc246f4bdec2269b16983ae","slug":"71539458804-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु आरोग्य मेला में 700 से अधिक मवेशियों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु आरोग्य मेला में 700 से अधिक मवेशियों का हुआ इलाज
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बबुरी। पशु चिकित्सालय सदर की ओर से क्षेत्र के पशु सेवा केंद्र सिकरी पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें छोटे बड़े सात सौ से अधिक पशुओं का इलाज किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने किया।
उद्घाटन समारोह में विधायक साधना सिंह ने कहा कि कृषि आय दोगुनी करने की दिशा में पशुपालन महत्वपूर्ण है। पशुओं का स्वस्थ रहना जरूरी है। सरकार सबका साथ सबका विकास नीति के तहत काम कर रही है। इसी निति के तहत पशुपालकों के घर तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की दिशा में गांवों में पशु आरोग्य मेला लगाया जा रहा है। शिविर में पांच सौ भेड़, पचास बकरियों को सामुहिक रूप से दवा दी गई। वहीं 154 बड़े पशुओं का इलाज किया गया। पशुओं का इलाज उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर डॉ. एके प्रसाद, डॉ. महेश गुप्ता, डॉ. पंकज यादव, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. अजय दुबे के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर आनंद बहादुर सिंह, प्रधान राजेश चौहान, मेवा मौर्य, डब्लू सिंह, सुड्डू सिंह, कृष्ण बहादुर मौर्य रहे।