{"_id":"5babdb8b867a557f5742e5e5","slug":"71537989515-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धानापुर को तहसील बनाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धानापुर को तहसील बनाने की उठी मांग
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर। धानापुर को तहसील बनान सहित अन्य मांगों को लेकर धानापुर विकास मंच के सदस्यों की बैठक बुधवार को कस्बा स्थित एक आवास पर हुई। चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे दो अक्तूबर को चक्का जाम कर आंदोलन करेंगे।
मंच के संयोजक गोविंद उपाध्याय ने कहा कि पीपा पुल का लोकार्पण तो आनन फानन में कर दिया गया लेकिन यह राज्यपाल द्वारा राजपत्र व गजट में अधिसूचना निर्गत कर घोषित नहीं हो पाया है। इसीलिए मुख्यमंत्री द्वारा राजपत्र के अनुसार बजट में धनराशि भी स्वीकृत नहीं की गई है। शासन के प्रमुख सचिव और लोकनिर्माण विभाग के माध्यम से पत्रों का खेल चल रहा है। समाजसेवी हरिवंश सिंह ने कहा कि दो अक्तूबर को थाना चौराहे पर दिन में 11 बजे धरना- प्रदर्शन व सड़क जाम कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विरेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, नंदकुमार पांडेय, रामलाल यादव, हरिद्वार मिश्र, अजित पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, अवनीश उपाध्याय उपस्थित थे। अध्यक्षता कमलाकांत मिश्र व संचालन रामानुज यादव ने किया।
विज्ञापन