{"_id":"5b2410e94f1c1b634d8b6c3f","slug":"71529090281-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अधिकारी ने किया निर्माणाधीन शौचालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अधिकारी ने किया निर्माणाधीन शौचालय का निरीक्षण
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस भराने टोला में बन रहे पांच सीटर महिला शौचालय का शुक्रवार को भाजपा सभासदों की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय को हवादार बनाने का निर्देश दिया।
भराने टोला में बन रहे महिला शौचालय के निर्माण कार्य को गलत नक्शे के आधार पर बनाए जाने तथा शौचालय के हवादार न होने पर विरोध जताते हुए सभासदों ने कार्य रोकवा दिया था। शुक्रवार को सभासदों की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ने निर्माणाधीन शौचालय का निरीक्षण किया तथा हवादार न होने पर ठेकेदार को हवादार शौचालय बनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सभासद राजकुमार सिंह मोदनवाल, संदीप मौर्या, राजेश चौहान, अनिल केशरी, सभासद प्रतिनिधि विजय विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता, उमेश शर्मा, रामबाबू सोनकर मौजूद रहे।