{"_id":"5b031d4f4f1c1bcf408b6d69","slug":"71526930767-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जीना मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जीना मुहाल
Updated Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। भीषण गर्मी में अनियमित बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शहरी इलाके में 24 घंटे और ग्रामीण इलाके में 18 घंटे आपूूर्ति का दावा है मगर शहरी क्षेत्र में 16-18 और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे से अधिक आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे लोगों में काफी गुस्सा है। गर्मी में अनियमित विद्युत आपूर्ति से दिनचर्या अस्तव्यस्त हो गई है।
अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े असना, ककरैत, धीना, रेरुआ, जेवरियाबाद और विश्व बैंक फीडर से जुड़े लोगों को पूरे दिन रात मिलाकर महज 10 से 12 घंटे बिजली ही मिल रही है। अनियमित विद्युत आपूर्ति की वजह से लोगों को भीषण गर्मी व उमस में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलालपुर निवासी संजय सिंह , कम्हरिया बिट्टू सिंह , अदसड गांव के सन्तोष शर्मा , तेल्हरा के विजय शंकर सिंह , मुड्ढा के रविशंकर सिंह , ककरैत के नंदकुमार राय आदि लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी अमड़ा विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े गांवों में समुचित बिजली मुहैया नहीं हो रही है। महज 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। चेताया है कि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो वरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीओ विद्युत कमालपुर धर्मदेव प्रसाद ने कहा कि अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को जमानिया से विद्युत आपूर्ति होती है। जितनी आपूर्ति मिल रही है उतनी आपूर्ति की जा रही है। आपूर्ति ठीक करने के लिए जमानिया उपकेन्द्र से बात की गई है शीघ्र ही आपूर्ति सुचारु रूप से होने की उम्मीद है।