{"_id":"5ad3a4784f1c1b350b8b4be7","slug":"71523819640-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल ज
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र में स्थित जागेश्वरनाथ उपकेंद्र से पिछले 15 दिनों से रात में अघोषित विद्युत कटौती नागरिकों की नींद हराम हो गई है। साथ ही गेहूं की मड़ाई पर भी असर पड़ रहा है। इससे उपभोक्ताओं में गुस्सा है।
खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को बचाने के लिए उपकेंद्र से दिन में 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती होती है। शाम साढ़े पांच बजे बिजली आपूर्ति आरंभ होने पर रात आठ बजे तक बिजली रहती है। इसके बाद आपूर्ति बंद हो जाती है। बिजली रात दस बजे आती तो है लेकिन 12 बजे ठप हो जाती है। अघोषित कटौती से गर्मी के मौसम में जहां नागरिकों की नींद हराम हो रही है तो वहीं गेहूं की मड़ाई में जुटे किसानों का कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे नागरिकों में गुस्सा है। ग्रामीण संतोष कुमार, मंटू विश्वकर्मा, लल्लन, रमेश, सुनील कहा कि अघोषित कटौती से किसान परेशान है। लोगों ने रात्रि में सुचारु रुप से बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है। जागेश्वरनाथ उपकेंद्र के एसएसओ रविन्द्रनाथ दूबे ने बताया कि मेन सप्लाई बंद होने के कारण कटौती हो रही है।