{"_id":"5ab94c0e4f1c1b21578b6b96","slug":"71522093070-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का मना स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का मना स्थापना दिवस
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
उद्घाटन किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 148वीं बटालियन का स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को जवानों ने लोेगों को सुरक्षा उपकरणों की जानकारी दी। इसके अलावा जवानों ने स्टाल लगाकर खाने पीने के सामान बेचे। खेल कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें जवानों ने प्रतिभाग किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे बटालियन परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया था। सुबह से ही परिसर में चहल-पहल बढ़ गई थी। खाने पीने के स्टाल के अलावा कपड़े की दुकानें सजी थीं। यहां जवानों और उनके परिवार के लोगों ने खूब खरीददारी की। आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जवानों ने दम खम दिखाया। समारोह का बटालियन के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्ष 2003 में 26 मार्च को ग्रुप केंद्र इलाहाबाद में इस वाहिनी की स्थापना की गई थी। इसके बाद इस वाहिनी की पहली तैनाती बिहार राज्य में चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई। इसके बाद वाहिनी को जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित किश्तवाड़ जैसे दुर्गम एवं आतंकवाद से ग्रस्त स्थान पर तैनात किया गया। वर्ष 2007 में किश्तवाड़ जम्मू कश्मीर से उत्तर प्रदेश के घोर नक्सल प्रभावित जिला सोनभद्र एवं चंदौली में एक भिन्न प्रकार के दायित्व का निर्वहन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट चंद्रशेखर कुशवाहा, कमांडेंट 11 बटालियन एनडीआरएफ कौशलेश राय, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 95वीं बटालियन के कमांडेंट यूपी सिंह, उपकमांडेंट धीरज कुमार सिंह रहे।