फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पंद्रह लाख युवाओं को जोड़ेगी भाजपा

पंद्रह लाख युवाओं को जोड़ेगी भाजपा

Fri, 02 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पंद्रह लाख युवाओं को जोड़ेगी भाजपा

विज्ञापन
चंदौली। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक गुरुवार को संसदीय कार्यालय पर हुई। इसमें महा मिलेनियम वोटर अभियान पर चर्चा की गई। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक कर उन्हें मतदाता सूची से जोड़ने का संकल्प दोहराया। कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि पढ़े लिखे युवा मतदाता बनेंगे तभी देश की तरक्की होगी।

काशी क्षेत्र के युवा प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसके अनुसार प्रदेश भर में कम से कम पंद्रह लाख युवाओं को मिलेनियम अभियान के तहत मतदाता सूची से जोड़ना है। 26 जनवरी से ही यह अभियान चलाया जा रहा है। जिला संयोजक जितेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास का जो सपना देखा है उसको साकार करने का बहुत बड़ा दायित्व युवा कार्यकर्ताओं पर है। पार्टी ने महा मिलेनियम वोटर अभियान चलाने का निर्णय लिया है ताकि नए वोटरों को भाजपा की विकासपरक नीतियों से अवगत कराने के साथ ही उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जा सके। कार्यकर्ता बूथों पर पहुंचकर बीएलओ के सहयोग से 18 वर्ष की आयु वाले युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रेरित करेंगे। कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की नीतियों से भी जोड़ना होगा ताकि मिशन 2019 को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर अनिल तिवारी, काशीनाथ सिंह, आशीष रघुवंशी, आशीष मिश्रा, जय राजपूत, गोविंद केशरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed