{"_id":"5a2edc324f1c1bee688c116c","slug":"71513020466-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल 15 दिनों से बिजली के अभाव में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल 15 दिनों से बिजली के अभाव में बंद
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकारगंज। चंद्रप्रभा नदी पर स्थापित नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल पिछले 15 दिनों से बिजली के अभाव में ठप पड़ा हुआ है। इसके चलते किसानों के सामने सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है।
नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल के लिए स्वतंत्र फीडर की स्थापना करके पंप कैनाल के पास ट्रांसफार्मर लगाकर मिनी उपकेंद्र की स्थापना की गई थी। पिछले एक पखवारे पूर्व मिनी उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे पंप कैनाल की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पंप कैनाल के बंद होने से पंप कैनाल के कमांड एरिया में बोई गई गेहूं तथा सब्जियों की फसल की सिंचाई बाधित है। इससे किसानों में नाराजगी है। इस पंप कैनाल पर निर्भर किसान अनिल कुमार सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, रामचंदर यादव, शंकर यादव आदि किसानों ने पंप कैनाल का ट्रांसफार्मर मरम्मत करने की मांग की है।