{"_id":"5a19c1734f1c1b95188b63f6","slug":"71511637363-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसपी ने जाना बूथो का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एसपी ने जाना बूथो का हाल
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय । मतदान स्थलों पर व्यवस्थाओं को परखने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी हेमंत कुमार व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मुगलसराय स्थित विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया । इस दौरान बूथ तक आने वाले रास्तों को सही कराने से लेकर वहां पर लाइट की उचित व्यवस्था करने का निर्देश रिटर्निंग आफिसर को दिया ।
29 नवंबर को नगर निकाय के अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए मतदान होना है । इसके पूर्व बूथों का हाल जानने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी हेमंत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मुगलसराय के इस्टर्न बाजार, काली महाल व मूसा खाड़ बांध प्रखंड कार्यालय स्थित बूथों का निरीक्षण किया । इस दौरान काली महाल और इस्टर्न बाजार स्थित विद्यालयों में मिड डे मील भोजन भी चखा । बूथों के निरीक्षण के दौरान वहां शौचालय, लाइट एवं रैंप आदि को देखा साथ ही सभी बूथों को एक दम सही किए जाने के बाबत निर्देश जारी किया ।