फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   खराब सड़क की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन

खराब सड़क की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 11 Oct 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खराब सड़क की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन
कस्बा के समीप लेवा-इलियां मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। लगातार शिकायतों के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मार्ग की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बिहार प्रांत को जोड़ने वाले लेवा -इलियां मार्ग की हालत काफी दयनीय हो गई है। कस्बे के समीप बड़ा गड्डा बन गया है। गड्ढे में पानी भरा हुआ है। ऐसे में इस मार्ग से आवागमन के दौरान राहगीर लगातार चोटिल हो रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री का पद संभालते ही प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का वादा किया था लेकिन क्षेत्र में सड़क की मरम्मत नहीं हुई। सड़क के समीप ही जल निगम की पाइप फट गई है। इससे पानी सड़क के गड्ढे में जमा हो रहा है। नारेबाजी करने वालों में राकेश, विनोद, मुकुंद, बृजेश सिंह, भरत गुप्ता, अखिलेश मौर्या, परमानंद, आनंद, भूलई, अरूण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed