फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अघोरेश्वर भगवान राम के जयंती पर निकली प्रभात फेरी

अघोरेश्वर भगवान राम के जयंती पर निकली प्रभात फेरी

Tue, 29 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
अघोरेश्वर भगवान राम के जयंती पर निकली प्रभात फेरी
पूजा

विज्ञापन
पड़ाव। सर्वेश्वरी समूह अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में सोमवार को अघोरेश्वर भगवान राम की जंयती धूम धाम से मनाई गई। सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष औघड़ गुरुपद संभव राम ने अघोरेश्वर भगवान राम के आसन की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके पूर्व भक्तों ने आश्रम से प्रभात फेरी निकाली ।

सुबह साढ़े पांच बजे भक्तों ने आश्रम से प्रभातफेरी निकाली । इसमें जिसमें श्रद्धालु शामिल हुए। प्रभातफेरी आश्रम से निकल कर गंगातट स्थित अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पहुंची। यहां भगवान राम घाट पर स्नान के बाद कलश में जल लेकर भक्त पड़ाव आश्रम में पहुंचे। आश्रम में साफ-सफाई और श्रमदान के बाद पूज्यपाद औघड़ गुरुपद संभव राम ने सुबह 8 बजे से गणेश पीठ स्थित परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम के आसन का विधिवत पूजन अर्चन किया। इस दौरान पृथ्वीपाल ने सफलयोनि पाठ किया और इसके बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। बाद में अन्नपूर्णा नगर में जाकर प्रसाद ग्रहण किया। इसी बीच पूज्यपाद बाबा ने चिरकुट देवी विहार में हवन किया। दोपहर साढ़े तीन बजे लोलार्क षष्ठी पर्व के दिन 27 अगस्त को शुरू किए गए अखंड संकीर्तन का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed