{"_id":"599f2b074f1c1bd0778b466f","slug":"71503603463-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक मेंटनरों को नही मिल रही है बुनियादी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक मेंटनरों को नही मिल रही है बुनियादी सुविधाएं
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। ईस्ट सेंट्रल रेलवे महागठबंधन यूनियन के बैनरतले रेलवे के वेस्ट केबिन पीडब्लूआई उत्तर कार्यालय पर गेट मीटिंग हुई। इसमें ट्रैक मेंटनरों की समस्या पर चर्चा हुई। आरोप लगाया कि मेंटनरों को बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया नहीं कराई जा रही है। मीटिंग के दौरान गर्मी में मेंटनरों को गुड़ और पानी उपलब्ध कराने की मांग की गई।
मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए आरपी यादव ने कहा कि ट्रैक मेंटेनर रेल की रीढ़ है। बावजूद इसके उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। ट्रैक मेंटेनर ट्रैक के बीच में चलकर ट्रैक की मरम्मत करता है। इसी पर ट्रेन 120 से 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ती है। इतने महत्वपूर्ण व्यक्ति को भी रेलवे द्वारा स्तरीय वर्दी नहीं दी जाती है। शिव कुमार सिंह ने कहा कि ट्रैक मेंटनरों को कार्य स्थल पर शुद्ध पानी भी मुहैया नहीं है। उन्होंने मेंटेनरों के लिए गर्मी के दिनों में इलेक्ट्राल, गुड़ और पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। इस अवसर पर अनिल कुमार, केंद्रीय सहायक महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर आरसी यादव, देवेन्द्र प्रसाद, पीएन सिंह, विनोद यादव, अरविंद, उपेन्द्र सिंह, कन्हैया प्रसाद, एसपी सिंह, अतुल कुमार, एसपी पाल, श्यामनरायन यादव, रामाश्रय प्रसाद, लल्लन सिंह, रामनारायन सिंह, आरएन सिंह, सतोष गोंड, पवन कुमार, अमृतांशु प्रसाद, संतोष, विजय कुमार, रामाधार आदि रहे।