फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अखिलेश ने चुगलखोरों के चक्कर में पार्टी को बर्बाद किया: शिवपाल

अखिलेश ने चुगलखोरों के चक्कर में पार्टी को बर्बाद किया: शिवपाल

Sat, 15 Jul 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश ने चुगलखोरों के चक्कर में पार्टी को बर्बाद किया: शिवपाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सकलडीहा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चापलूस और चुगलखोरों के चक्कर में पड़कर पार्टी को बर्बाद कर दिया। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव नागेपुर गांव में सपा नेता सेचन यादव के यहां शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। इस दौरान उन्होंने चंदौली से समाजवादी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की।
नागेपुर गांव स्थित राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय में वरिष्ठ सपा नेता सेचन सिंह यादव द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कोई भी महापुरुष बगैर संघर्ष के कामयाब नही हुआ है। भगवान राम को चापलूस और चुगलखोरों के चक्कर में चौदह वर्ष का वनवास झेलना पड़ा। कंस के अंत के बाद ही भगवान श्रीकृष्ण ने राजगद्दी उनके पिता को सौंप दिया था। उसी प्रकार अखिलेश ने नेता जी द्वारा संघर्ष करके बनायी पार्टी को चापलूस और चुगलखोरों के चक्कर में बर्बाद कर दिया। उनको बैठकर हल निकाल लेना चाहिये था। लेकिन आसानी से गद्दी मिलने के बाद अहम हो गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सरकार में जितनी कार्य हुआ। कोई भी सरकार नहीं कर सकेगी, आज नेताजी के नेतृत्व में चुनाव होता तो पार्टी को यह दिन नहीं देखना पड़ता। गोवर्धन पूजा के अवसर पर पिछड़े और वंचितों को न्याय दिलाने के लिये समाजवादी आंदोलन की शुरूआत की घोषणा किया। इसके पूर्व शिवपाल यादव गोवर्धन पूजा में भी शामिल हुए। इस दौरान सपा नेता धरमवीर सिंह, ज्ञानेन्द्र यादव ज्ञानू, सेचन सिंह यादव, वीरेन्द्र यादव, हरिदास यादव, सुधीर सिंह, डा.सुबेदार सिंह, चन्द्रमा यादव, रीबू श्रीवास्तव, बहादूर यादव, गायत्री यादव, राधा यादव, चन्द्रशेखर यादव, अशोक यादव, गुलाब गोंड, पारस यादव, पुत्तुल यादव, सुरेंद्र यादव, दिनेश यादव, अशोक यादव, उमाशंकर यादव, बैजनाथ, हरिनाथ यादव, वकील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

करीबी बनकर उभरे सेचन सिंह यादव
नागेपुर स्थित मां दुर्गा बालिका इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित गोवर्धन पूजा में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव शामिल होने के लिए आए हुए थे। इस दौरान पार्टी के सपा नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी तो बना लिया था। लेकिन आयोजक सेचन सिंह यादव पूर्व कबीना मंत्री तक अपनी पकड़ को दिखा दी। समाजवादी पार्टी में कभी अपनी राय से जनपद के कई बड़े नेताओं की किस्मत बदलने वाले शिवपाल सिंह यादव के कार्यक्रम में न होने से यह तो साबित हो गया कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश की लड़ाई अब जनपद में दिखने लगी है। अगर पूर्व मंत्री ने नई पार्टी का गठन किया तो उसमें आयोजक को बड़ा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर बोलने से बचते रहे पूर्व मंत्री
पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को नागेपुर में आयोजित गोवर्धन पूजा में भाजपा पर बोलने से कन्नी काट गए। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान केवल पूर्व सीएम अखिलेश यादव को ही निशाने पर रखा। वें केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर कुछ बालना जायज नहीं समझा।

मंच माला और माइक के लिए लड़ते रहे सपाई
सकलडीहा। नागेपुर में आयोजित गोवर्धन पूजा के दौरान सपाई मंच माला और माइक के लिए धक्का मुक्की करते नजर आए। हर कोई मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री को मंच पर चढ़कर माल्यार्पण करने और माइक से अपने नाम को बुलवाने की जुगत में लगा रहे। हर नेता और कार्यकर्ता शिवपाल यादव के सामने खास बनने की जुगत में लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed