फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   67,000 quintals of paddy purchased in 15 days, procurement to accelerate now

Chandauli News: 15 दिन में खरीदा गया 67 हजार क्विंटल धान, अब खरीद में आएगी तेजी

Wed, 10 Dec 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
67,000 quintals of paddy purchased in 15 days, procurement to accelerate now
जिले में अब तक 67 हजार 24 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। विगत दिनों आए मोंथा चक्रवात के कारण एक नवंबर से आरंभ हुई धान खरीद में विलंब हुआ है। जिले में 24 नवंबर को धान की पहली खरीद हुई थी।
विज्ञापन

जिले के कृषि विभाग को शासन की ओर से इस वर्ष 22.50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जिले में धान की कटाई तेजी से चल रही है। आगामी दिनों में धान की खरीद में तेजी आएगी।
विज्ञापन


इन दिनों किसान तेजी से धान की कटाई में लगे हुए हैं। कहीं हार्वेस्टर से तो कहीं मजदूरों के माध्यम से धान की कटाई चल रही है। किसान शीघ्र फसल की कटाई कर लेना चाहते हैं। जिले में इस वर्ष धान खरीद के लिए 113 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से इस वर्ष जिले को 22.50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। वहीं फसल तैयार होने के समय मोंथा चक्रवात का कहर टूटा था। इस दौरान चार दिनों तक बारिश हुई थी। बारिश का पानी खेतों में भर जाने से कटाई में विलंब हुआ है।
अभी भी खेत पूरी तरह सूख नहीं पाए हैं जिससे कटाई में परेशानी हो रही है। हालांकि जिन खेतों में कटाई संभव है, उन खेतों में धान की कटाई की जा रही है। काटे गए धान को किसान विक्रय के लिए क्रय केंद्रों पर लेकर पहुंचने लगे हैं।

इनसेट.....

केंद्रों पर खरीदा गया धान

कृषि विभाग की ओर से जिले में बने क्रय केंद्रों पर धान की खरीद चल रही है। केंद्रों पर सोमवार तक कुल 67 हजार 24 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इसमें खाद्य विभाग की ओर से बने केंद्रों पर 27032 क्विंटल, पीसीएफ के केंद्रों पर 15, 430 क्विंटल, पीसीयू के केंद्रों पर 11 235 क्विंटल, यूपीएसएस के केंद्रों पर नौ हजार 196, मंडी समिति के केंद्र पर 2414 नौ हजार 196 और एफसीआई के घोसवा स्थित केंद्र पर 1718 क्विंटल धान की खरीद हुई है।


अभी तक मात्र 40 प्रतिशत धान की हुई है कटाई

कंदवा। बरहनी ब्लॉक के खेतों में अभी तक मात्र 40 प्रतिशत ही धान की कटाई हो सकी है। इसका कारण खेतों का नम होना है। बारिश के बाद खेतों की नमी अभी तक पूरी तरह सूख नहीं पाई है। इससे हार्वेस्टर खतों में चल नहीं पा रहे हैं। वहीं हाथों से भी कटाई करने में काफी परेशानी हो रही है। हालांकि लगातार खिल रही धूप के कारण खेतों में लगा पानी तेजी से सूख रहा है। जैसे-जैसे खेत सूख रहे हैं, कटाई में तेजी आ रही है।


जिले में बने क्रय केंद्रों पर धान की खरीद सामान्य रूप से चल रही है। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा अभी तक धान ब्लैक में बेचने की सूचना पर सोगाई, चिरईगांव, सैयदराजा व सिधना सहित अन्य स्थानों पर छापे मारे गए।
-राघवेंद्र सिंह, डिप्टी आरएमओ, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed