फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   663 cartons of Indian-made foreign liquor (IMFL) seized from a truck's secret cabin; two arrested.

Chandauli News: ट्रक के गुप्त केबिन से 663 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
663 cartons of Indian-made foreign liquor (IMFL) seized from a truck's secret cabin; two arrested.
चंदौली पुलिस के गिरफ्त में शराब के साथ पकड़े गए तस्करी के आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक
चंदौली। चंदौली पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक ट्रक से 663 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। ट्रक में गुप्त केबिन बनाकर और उसके चारों ओर लकड़ी का बुरादा भरकर शराब छिपाई गई थी। शराब की कीमत करीब 58 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से गुजरात के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब से शराब की खेप लेकर बिहार जा रहे थे। शुक्रवार को एसपी आकाश पटेल ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंजाब से शराब की बड़ी खेप बिहार भेजी जा रही है। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय और सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाराणसी-बिहार हाईवे पर नवीन मंडी समिति के सामने वाहनों की जांच शुरू की।
विज्ञापन

कुछ देर बाद एक ट्रक आया, जिसे रोक कर चालक और सहचालक से पूछताछ की गई। दोनों ने ट्रक में लकड़ी का बुरादा होने की बात कही। ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें विशेष रूप से तैयार किए गए लोहे के गुप्त केबिन का पता चला। केबिन खोलने पर उससे 663 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से गुजरात के अहमदाबाद जिले के बटवा जीआईडीसी थाना क्षेत्र के जसोधानगर निवासी हितेश और विंजोल फाटक निवासी उमेश को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट-
एक खेप पहुंचाने पर मिलते हैं 50 हजार और दो फीसदी कमीशन
चंदौली। शराब तस्करी में अच्छे कमीशन का लालच ट्रक चालकों को इस धंधे में खींच रहा है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से शराब लेकर बिहार जा रहे थे। पुलिस से बचने के लिए ट्रक के डाले में लोहे का गुप्त केबिन बनाकर उसके चारों ओर लकड़ी का बुरादा भर दिया था, ताकि शराब की गंध और बोतलों के टकराने की आवाज बाहर न जा सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक खेप पहुंचाने में उन्हें 50 हजार रुपये तथा बिक्री पर दो प्रतिशत कमीशन मिलता था।


इनसेट-
इस महीने तीसरी बार पकड़ी गई शराब की खेप
पीडीडीयू नगर। चंदौली पुलिस ने जून में तीसरी बार शराब की खेप पकड़ी है। इसके पहले 24 जून को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मिल्कीपुर ताहिरपुर के पास से एक ट्रक से 925 लीटर शराब बरामद की थी। आलू की बोरियों में छिपाकर शराब रखी गई थी। बरामद शराब की कीमत 2.31 करोड़ बताई गई थी। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इसके पहले 23 जून को सैयदराजा पुलिस ने जेठमलपुर तिराहे के पास से एक पिकअप से 618 लीटर शराब बरामद की थी। इसमें दो तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। वहीं, 24 जून को पुलिस ने 505 किलो गांजा भी बरामद किया था। आरोपी ओड़िशा से मसालों की बोरियों में छिपाकर ला रहे थे। बरामद गांजे की कीमत 1.25 करोड़ बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed