{"_id":"6755f10402673761a600b474","slug":"65-year-old-police-picket-demolished-bulldozer-also-ran-on-14-houses-chandauli-news-c-189-1-svns1010-124183-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 65 वर्ष पुराना पुलिस पिकेट ध्वस्त 14 घरों पर भी चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 65 वर्ष पुराना पुलिस पिकेट ध्वस्त 14 घरों पर भी चला बुलडोजर
विज्ञापन
पड़ाव। स्थानीय चौराहे से रामनगर तक फोरलेन और गोधना मोड़ तक बन रहे सिक्सलेन को जोड़ने के लिए पड़ाव रविवार को अतिक्रमण हटाया गया।
पड़ाव चौराहे के चौड़ीकरण के लिए 65 वर्ष पुराने पुलिस पिकेट को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, फोरलेन की जद में आने वाले 14 भवनों को भी बुलडोजर से ढहाया गया। डीह बाबा का प्राचीन मंदिर भी बगल में शिफ्ट किया गया।
पड़ाव से रामनगर तक डेढ़ साल से फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। कटेसर से लेकर रामनगर तक की सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है।
अब पड़ाव से कटेसर के बीच निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए बृहस्पतिवार को पड़ाव चौराहे से कटेसर तक 200 भवन स्वामियों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था। शुक्रवार को भवनों पर बुलडोजर चलाया गया। रविवार को भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
पड़ाव चौराहे पर स्थित 65 वर्ष पुराने पुलिस पिकेट को ध्वस्त कर दिया गया। इसके जगह आकर्षक गोलंबर का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, 14 घरों को भी बुल्डोजर से गिरा दिया गया। हालांकि नोटिस मिलने के बाद 30 से ज्यादा लोग खुद अपने भवनों को तोड़ रहे हैं। वहीं, रेलवे लाइन के पास स्थित डीह बाबा के प्राचीन मंदिर को बगल में शिफ्ट किया गया।