Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   648 vehicle challans settled in a special Lok Adalat

Chandauli News: विशेष लोक अदालत में 648 वाहनों के चालान का निस्तारण

Sun, 29 Nov 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
648 vehicle challans settled in a special Lok Adalat
जिला न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में पहुंचे न्यायिक अधिकारी। स्रोत : जागरूक पाठक.
चंदौली। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत लगी। इसमें विभिन्न न्यायालयों के माध्यम से 648 वादों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में 2,08,795 रुपये की धनराशि से जुड़े विवादों का निपटारा हुआ। लंबित चालानों के निस्तारण के लिए बड़ी संख्या में वाहन स्वामी और वादकारी पहुंचे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में विशेष लोक अदालत लगी। इस दौरान ई-सेवा केंद्र पर सेतु पोर्टल के माध्यम से भी मामलों का निस्तारण कराया गया। इससे वाहन स्वामियों को लंबित चालानों के निपटारे में सुविधा मिली।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश विवेक त्रिपाठी ने पक्षकारों को लोक अदालत के महत्व की जानकारी दी। कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित, सुलभ और सरल न्याय प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने बताया कि 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें प्री-लिटिगेशन, सिविल, मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर, भरण-पोषण, चेक बाउंस, मोटर वाहन अधिनियम और शमनीय आपराधिक मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा राजस्व, चकबंदी, बैंक रिकवरी, श्रम, बीमा, बिजली और टेलीफोन संबंधी विवादों के साथ जलकर व नगर पालिका कर निर्धारण के विरुद्ध अपील भी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर लंबित मामलों का निस्तारण कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed