फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद हुई तेज

मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद हुई तेज

Thu, 04 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद हुई तेज

विज्ञापन
चंदौली । जनपद में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम जिला निर्वाचन विभाग की ओर से किए जा रहे है। इसमें मतदाता संकल्प पत्र भी शामिल है। विधानसभा वार कैंप लगाकर मतदाताओं से संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे।
जिले में चार विधान सभा क्षेत्र है। इसमें मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा व चकिया सुरक्षित है। चारों विस क्षेत्र में कुल 1392278 मतदाता है। उन्हें जिम्मेदारियों का बोध कराने को अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह रैलियों, गोष्ठियों के जरिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं स्कूलों में नन्हें-मुन्ने रैली के साथ ही रंगोली बनाकर भी बड़े-बुजुर्गों को दायित्वों का पाठ पढ़ा रहे हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हीरालाल ने बताया कि मतदाताओं से संकल्प पत्र भरवाकर मतदान की शपथ दिलाई जाएगी, ताकि मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


चंदौली। लोकसभा चुनाव की तैयारियां इन दिनों युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस बार लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को जेब ढीली करनी पड़ेगी । निर्वाचन आयोग को जहां समान्य वर्ग के प्रत्याशियों को जमानत राशि पूरी देनी होगी। वही अनुसूचित जाति व अनुसूचितजन जाति के प्रत्याशियों को समान्य वर्ग के प्रत्याशियों की आधी जमानत धनराशी देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र के महाकुंभ लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। सभी दलों के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में कूद गए हैं। जनपद में सातवें चरण में चुनाव होगा। इसके लिए नामाकंन की प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी और 29 अप्रैल तक चलेगी। वहीं मतदान 19 मई को होग। इस पूरी चुनावी प्रक्रिया में प्रत्येक प्रत्याशी को एक निश्चित जमानत राशि जमा करनी होगी है। जो प्रत्याशी चुनाव आयोग की शर्तों को पूरा नहीं करेगा उसकी जमानत राशि जब्त हो जाएगी । जनप्रतिनिधित्व कानून के मुताबिक लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए हरेक प्रत्याशी को नामांकन के दौरान 25 हजार रुपये जमानत राशि जमा करनी होती है। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशियों को इसमें छूट दी गई है। एससी और एसटी प्रत्याशियों को मात्र 12,500 रुपये जमानत राशि जमा करनी होती है। वहीं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी को एक जमानत दार तो निर्दलीय को दस जमानत दार रखना होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी हीरालाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव में नामाकंन के दौरान समान्य वर्ग के प्रत्याशियों को 25 हजार रुपये जमानत राशि देनी होगी। वहीं एएससी और एसटी प्रत्याशियों को मात्र 12,500 रुपये जमानत राशि देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed