फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ड्रिप विधि सिंचाई प्रणाली का किया निरीक्षण

ड्रिप विधि सिंचाई प्रणाली का किया निरीक्षण

Sun, 24 Feb 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ड्रिप विधि सिंचाई प्रणाली का किया निरीक्षण
चंदौली। प्रधानमंत्री जल संचय योजना के तहत केवीके में पौधों की सिंचाई अब ड्रीप विधि से हो रही है। शनिवार को विधायक साधना सिंह ने इसका निरीक्षण किया। उन्होने इस विधि से सिंचाई करने के लिए किसानों को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

किसान टपक विधि से सिंचाई कर अधिक पैदावार कर सकते हैं। इससे उनकी अच्छी खसाी आय होगी। शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगाए गए ड्रिप एरिगेशन विधि का अवलोकन किया। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों को इसका प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डा. आरपीएस रघुवंशी ने किसानों को इस विधि से सिंचाई करने की जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री जल संचय योजना के तहत टपक विधि अपनाकर किसान कम पानी में अधिक पैदावार कर सकते हैं। सब्जी और बागवानी के लिए सबसे फायदेमंद साबित होगा। इसमें आम, आंवला, अनार, अमरूद और केला के लिए उपयोगी है। इस विधि से पौधों को आवश्यकता के अनुसार पानी मिलता है। वहीं आज से समय में घटते पानी के ग्राउंड लेबल को भी बचाने में सहायक सिद्ध होगा। कहा कि इस विधि को अपनाने के लिए पौधे के साइज के हिसाब से लागत आता है। इसमें अनुसूचित जाति के लोगों को 80 और अन्य किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। पांच एकड़ के किसानों को अनुदान कम है। वहीं सीमांक किसानों को अनुदान ज्यादा रखा गया है। इस मौके पर डा. विनोद सिंह, डा. पीएन सिंह, डा. समीर पांडेय, राघव सिंह सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed