फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रेलकर्मी के मौत के चार दिन भीतर बेटे को मिली नौकरी

रेलकर्मी के मौत के चार दिन भीतर बेटे को मिली नौकरी

Sat, 19 Jan 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
रेलकर्मी के मौत के चार दिन भीतर बेटे को मिली नौकरी
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत दशरथ यादव (59) की मौत के पांचवें दिन शुक्रवार को रेलवे ने उनके बेटे को नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर दे दिया। साथ ही उनकी पत्नी को पेंशन के कागज और सभी देयों का भुगतान भी कर दिया गया। शुक्रवार को डीआरएम पंकज सक्सेना ने मंडल कार्यालय सभागार में मृतक की पत्नी को कागज दिए। सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत गोहदा गांव निवासी दशरथ की मौत 14 जनवरी को ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। हादसे के बाद रेलकर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस रोक दी थी। मौके पर पहुंचे वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार और मंडलीय अभियंता थर्ड राम कुमार ने जल्द से जल्द सभी देयों का भुगतान करने और बेटे को नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी ने आनन फानन में सारी प्रक्रिया पूरी कर दशरथ के पुत्र अजय की परीक्षा ली और मेडिकल कराया। शुक्रवार को अपने आफिस में डीआरएम पंकज सक्सेना ने अजय को नौकरी के लिए ज्वाइनिंग लेटर दिया। एडीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने मृतक की पत्नी शकुंतला को छह लाख 23 हजार 362 रुपये देय का प्रमाण पत्र, पेंशन के कागज दिए। इस मौके पर यूनियन नेता बालक राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed