फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पेंशनर्स को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

पेंशनर्स को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

Tue, 18 Dec 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पेंशनर्स को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
चंदौली। पेंशनर्स दिवस के तहत संयुक्त पेंशनर्स समन्वय समिति के सदस्यों की बैठक सोमवार को सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारी शामिल हुए और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। इसपर अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित करने का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान संगठन के संयोजक दीनानाथ शर्मा ने बताया कि पेंशनर उसी समाज के अंग हैं जिसके विकास के लिए सरकारें कार्य कर रही है। समाज में बुजुर्गो की तादात अधिक होने के बाद भी उन्हे सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जहां छोट अस्पतालों में कोई सुविधा नहीं है तो बड़े अस्पताल में भीड़ होने के चलते उन्हे कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सरकार की ओर से निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान सरकार की ओर से मिलने वाला लाभ दिया जाय। कहा कि पेंशनर्स को ट्रेजरी से पेंशन, पेंशनर्स सलाहकार समिति का गठन, एलटीसी की तरह पेंशनर्स को यात्रा भत्ता भी मिलना चाहिए। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी सदन गोपाल मिश्र, केएन सिंह, रामदल सिंह, रामजी, शिवानंद, कैलाश शर्मा, राजनाथ, रामसनेही आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed