{"_id":"5c17f239bdec2256cb723bd4","slug":"61545073209-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी कैमरे के पहरेदारी में संपन्न हुई प्री परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी कैमरे के पहरेदारी में संपन्न हुई प्री परीक्षा
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। हाईस्कूल और इंटर की प्री परीक्षा के पहले दिन सोमवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल कालेज में आयोजित हुई। इसमें पंजीकृत कुल 595 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए सभी12 कक्षों में दो दो कक्ष निरीक्षकों तैनात किए गए थे। वहीं परीक्षा की सुचिता के लिए लिए सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं। जिसके लिए एक कंट्रोल रुम भी बनाया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार बोर्ड परीक्षा प्रणाली में काफी बदलाव किया है। छात्रों को बोर्ड की परीक्षा से पहले प्री परीक्षा से गुजरना होगा। सोमवार को परीक्षा के पहले दिन महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में दोपहर 11.45 से लेकर 2.45 तक प्री परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें हाईस्कूल में 265 और इंटर में 330 छात्र शामिल हुए। हाईस्कूल के छात्रों ने पहले दिन अंग्रेजी और इंटर में हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। प्री परीक्षा के लिए प्रधानाचार्य डा. रामचंद्र शुक्ल ने सभी कक्षों में दो दो निरीक्षकों को तैनात किया था। वहीं परीक्षा की पूरी प्रक्रिया सीसी कैमरे के निगरानी में हुई। इसके लिए अलग से एक कंट्रोल रुम भी बनाया गया था। प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसी कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद कापियों को सुरक्षित रखवा दिया गया है। जिसे बाद में परीक्षकों के द्वारा मुल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन