फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   लाबशा चुनाव में मुरली अध्यक्ष व शरद बने महामंत्री

लाबशा चुनाव में मुरली अध्यक्ष व शरद बने महामंत्री

Fri, 02 Nov 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
लाबशा चुनाव में मुरली अध्यक्ष व शरद बने महामंत्री

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को हुए छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी मुरली मनोहर यादव ने विजय पताका फहराई। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी शारिक अख्तर को 97 मतों से पराजित किया। वही महामंत्री पद पर शरद जायसवाल ने मनोज कुमार यादव को 580 मतों से हराकर विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर सचिन कुमार जायसवाल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इसके अलावा पुस्तकालय मंत्री पद पर अमित कुमार यादव, कलासंकाय पद पर रोहित कुमार गोंड, शिक्षा संकाय पद पर दीपक कुमार सिंह व व वाणिज्य संकाय पद पर शिवम केशरी की विजय हुई।
अध्यक्ष पद पर मुरली को 721 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शारिक को 624 वोटों से संतोष करना पड़ा। सछास के शशांक यादव को 598 व अभाविप के आकाश तिवारी को 308 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर शरद को 1397 व दूसरे स्थान पर रहे मनोज कुमार यादव को 817 मत मिले। शरद व मनोज के मतों का अंतर 580 रहा। इसके अलावा पुस्तकालय मंत्री पद के लिए कांटे के मुकाबले में अमित ने 695 मत प्राप्त कर विवेक मौर्य को तीन मतों से हराया। इस पद के लिए विवेक को 692 मत मिले। वहीं कला संकाय के पद पर 496 मत प्राप्त कर रोहित ने कब्जा किया। दूसरे स्थान पर 247 मत प्राप्त कर अंकित यादव रहे। शिक्षा संकाय पद पर दीपक को 59 व योगेश को 50 मत मिले। दीपक नौ मतों से विजयी घोषित किए गए। वाणिज्य संकाय पद पर शिवम केशरी ने कौशल कुमार शर्मा को पराजित किया। शिवम को 92 व कौशल को 63 मत मिले। चुुनाव अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव सकुशल संपन्न करा लिया गया। चुनाव के दौरान प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, संजयपांडेय, दीनबंधु तिवारी, विजेंद्र पांडेय, विवेक सिंह, सुरेंद्र सिंह, इशरत जहां, वंदना ओझा, जगदीश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

42 ने किया नोटा का प्रयोग, 43 मत अवैध
पीडीडीयू नगर। लाबशा छात्रसंघ चुनाव में 3297 वोटों में से 2272 छात्र-छात्राओं ने वोटिंग की। इनमें 42 वोटरों ने नोटा का प्रयोग किया जबकि विभिन्न कारणों से 43 मत निरस्त कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर 21, महामंत्री पद पर 11, पुस्तकालय मंत्री पद पर पांच, कलासंकाय पद पर 10 व वाणिज्य मंत्री पद पर तीन मत अवैध घोषित किए गए। वहीं चुनाव में अध्यक्ष पद पर किसी ने नोटा का प्रयोग नहीं किया जबकि महामंत्री पद पर 10, पुस्तकालय मंत्री पद पर सबसे ज्यादा 22, कलासंकाय पद पर सात व वाणिज्य पद पर तीन वोटरों ने नोटा पर मुहर लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीडीडीयू नगर। मतों की गणना के बाद अध्यक्ष पद के लिए माइक पर विजयी उम्मीदवार की घोषणा की गई। इस बीच दूसरे नंबर के प्रत्याशी के मतों की घोषणा की गई। प्रत्याशी के समर्थकों में मतों की संख्या सुनने में फर्क हो गया इससे समर्थक नाराज हो गए। समर्थकों ने कालेज पर पथराव कर दिया।जिससे अलीनगर थाने में तैनात सिपाही दुर्गेश पांडेय घायल हो गये। इससे वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बाद में पुलिस ने डंडा फटकार समर्थकों को वहां से भगा दिया। दरअसल अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े शारिक अनवर को मतों की गिनती के बाद 624 मत मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। परिणाम की घोषणा के समय प्राप्त मतों की घोषणा कर रहे उद्घोषक के मुंह से निकले 624 को समर्थकों ने 924 समझ लिया। इस घोषणा के बाद शारिक के समर्थकों में उत्साह दौड़ गया लेकिन कुछ ही क्षण बाद फिर से प्राप्त मतों की घोषणा की गई। इसके बाद शारिक के समर्थक चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। उसमें से कुछ छात्रों ने पथराव कर दिया लेकिन मौके पर मौजूद फोर्स ने सभी को डंडा पटककर वहां से खदेड़ दिया।

पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को भारी गहमा-गहमी व नोंक झोंक के बीच छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सुबह आठ बजे से दोपहर के दो बजे तक चली मतदान की प्रक्रिया में कुल 3297 छात्र-छात्राओं में से 2272 ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के दौरान पुलिस व प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे छात्रों के समूहों के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई जिसपर पुलिस ने लाठी भांजकर स्थिति को नियंत्रण में किया।
छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री सहित सात पदों के लिए 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान के लिए कालेज प्रशासन ने छह बूथ बनाए थे। इनमें चार बूथ छात्रों व दो बूथ छात्राओं के लिए बनाए गए थे। सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। आरंभ के दो घंटे मतदान की गति धीमी रही। 10 बजे तक केवल 460 मतदाताओं ने ही मत डाले थे। इसके बाद मतदान ने गति पकड़ी और दोपहर के 12 बजे तक पड़ने वाले मतों की संख्या बढ़कर 1698 हो गई। वोट पड़ने की यह गति दो बजे दिन तक बनी रही और मतदान के समय की समाप्ति तक 2272 मत पड़ चुके थे। लगभग 69 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया।
मतदान के दौरान छात्रों व प्रत्याशियों के समर्थक जुलूस निकाल नारेबाजी करते रहे। हालांकि प्रशासन ने समर्थकों को कॉलेज से सौ मीटर की दूरी पर नारेबाजी करने की इजाजत दी थी पर उत्साही समर्थक नारेबाजी करते कॉलेज के मुख्य द्वार तक पहुंच जा रहे थे। प्रत्याशियों के समर्थन में नारे लगाते कॉलेज के समीप पहुंचने वाले समर्थकों से कई बार पुलिस की नोंकझोंक भी हुई। पुलिस ने लाठियां भांज यहां पहुंचे समर्थकों को कई बार खदेड़ा। इस बीच छात्रों व पुलिस के बीच बहसबाजी भी हुई। स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए एएसपी देवेंद्रनाथ सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, मुगलसराय एसओ शिवानंद मिश्रा, एसओ धानापुर राम नरायन राम, एसआई धीरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस व पीएसी बल के साथ डटे रहे।


एक स्कार्पियो, दो बाइक क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के पूर्व संध्या पर अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच बुधवार को आधी रात में नगर के चकिया तिराहा पर मारपीट हो गई। बात बढ़ी तो उत्पाती युवकों ने सड़क पर एक स्कार्पियो और दो बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडा फटकार कर दोनों पक्षों को भगाया।

छात्र संघ चुनाव की घोषणा के बाद ही छात्र संघ अध्यक्ष और महामंत्री सहित अन्य पदों पर जीत के लिए प्रत्याशी और समर्थकों ने पूरा जोर लगा दिया। चुनाव की पूर्व संध्या पर तो आधी रात के बाद भी समर्थक सड़क पर उतर कर नारेबाजी करते रहे। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक चकिया तिराहा पर मिले। यहां नारेबाजी के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। और मारपीट हो गई। सूचना पाकर अलीनगर और मुगलसराय कोतवाली पुलिस पहुंची। इसके पूर्व युवाओं ने प्रचार में लगे एक स्कार्पियो और दो बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने डंडा फटकार युवाओं को खदेड़ा। छह युवकों को पकड़ कर कोतवाली ले आई लेकिन बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस संबंध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि छात्रों के गुटों में विवाद हुआ था लेकिन समझा बुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed