{"_id":"5b96c0bf867a557ea77abf27","slug":"61536606399-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना प्रदर्शन और आंदोलन से गर्म रहा जिला मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना प्रदर्शन और आंदोलन से गर्म रहा जिला मुख्यालय
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिला मुख्यालय सोमवार को धरना प्रदर्शनों और आंदोलन के चलते गरम रहा। एक ओर जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के समर्थन में जुलूस निकाल कर कुछ देर के लिए हाइवे जाम किया। इस दौरान पुलिस से तीखी नोंकझोक भी हुई। पुलिस ने मिर्ची स्प्रे छिड़कने के बाद सभी 116 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मनोज सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया और देश में बढ़ रही महंगाई के मुद्दे पर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। दूसरी तरफ संयुक्त वाम मोर्चा के सदस्यों ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और सरकार की नीतियों को कोसा।
कांग्रेस के द्वारा सोमवार को भारत बंद के तहत मुख्यालय पर जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों से बंद में सहयोग करने की अपील की और केंद्र सरकार और प्रदेश की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। वहीं एसपी आवास के सामने हाइवे को जाम करके धरने पर बैठ गए। पुलिस द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद भी कांग्रेसी हाइवे छोड़ने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कुछ देर बाद सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मिर्ची स्प्रे का छिड़काव कर दिया। जिससे सभी बेचैन हो गए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके थाने ले आई। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न करने और बल प्रयोग करने का आरोप लगाया। काफी देर बाद सदर एसडीएम आशीष सिंह ने गिरफ्तार किए गए 116 कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। गिरफ्तार होने वाले कार्यकर्ताओं में मधु राय, विजय त्रिपाठी, श्रीराम यादव, तारा देवी, राजेंद्र गौतम, सियाराम पाठक, रजत उपाध्याय, जमाल इकराम, मुनीर खान, बाबा गौड़, शिवेंद्र मिश्रा, माशंकर सिंह, अमित पांडेय, प्रिंस मिश्रा, तरुण पांडेय, प्रताप नारायन मिश्र, धर्मेंद्र तिवारी, अजीत पाठक, डॉ. रामप्रकाश साह, रजत उपाध्याय शामिल रहे।
महंगाई रोकने में सरकार असफल
चंदौली। सपा द्वारा सोमवार को मुख्यालय पर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। लोगों ने पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व में आयोजित सभा के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार महंगाई नियंत्रित करने में असफल है और प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ने का भी आरोप मढ़ा। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है और देश का मुखिया विदेश घूमने में व्यस्त हैं। लोगों को गुमराह करके सत्ता पाने वाले भाजपा के लोग सरकारी कार्यालयों में दलाली करने में व्यस्त है। कहा कि पूर्व में सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का ही भाजपा के सीएम फीता काटकर उद्घाटन कर रहे है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर तंज कसते हुए कहा कि लोग लखनऊ में रहते हैं और जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं है। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई और भ्रष्टाचार के चलते आमजन बेहाल है। इसको काबू करने के बजाय भाजपा के लोग हवा हवाई भाषणबाजी करने में व्यस्त हैं। इस दौरान अंगद यादव, राजीव सिंह, गुड्डू सिंह, भरत निगम, रामदयाल राम, सुनील यादव, अखिलेश प्रधान, रमेश यादव, रामअधीन यादव, रामसिंह चौहान, छोटू तिवारी, रघुनाथ यादव, मुन्नीलाल मौर्य, गुड्डू मिश्रा, राणा पटेल, भोला, मंटू, रामनगीना यादव, राजा खान, प्रदीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
पेट्रो मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ निकाला जुलूस
चंदौली। केंद्र व प्रदेश सरकार के नीतियों के विरोध में संयुक्त वामदल ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए पेट्रो मूल्य वृद्धि और आए दिन बढ़ रही महंगाई का विरोध किया। चेताया कि यदि शीघ्र ही इसपर अंकुश नहीं लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के गलत नीतियों के कारण आमजन परेशान हैं। डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतें आमसन छू रही हैं। महंगाई अपने चरम सीमा पर पहुंच गई है। इससे लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। वहीं कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आए दिन चोरी, हत्या, छिनैती, लूट, छेड़खानी आदि की घटनाएं हो रही है। किसानों को समय पर खाद, बीज, पानी, बिजली आदि उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। वहीं सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी सरकार आंखें बंद किए हुए है। बिजली व्यवस्था काफी दयनीय हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई-कई दिनों तक आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को विवश हैं। लेकिन सरकार सिर्फ झूठ बोलकर जनता को बरगलाने में लगी हुई है। यह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। जनता इसका जवाब आने वाले दिनों में देगी।इस दौरान रामप्यारे, कन्हैया, बीआर शर्मा, सतीष चंद्र, अर्जून सिंह, कृष्णा राय, बिजय बहादुर मौजूद रहे।