फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दसवीं की परीक्षा में पहले दिन 63 छात्र रहे अनुपस्थित

दसवीं की परीक्षा में पहले दिन 63 छात्र रहे अनुपस्थित

Wed, 07 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
दसवीं की परीक्षा में पहले दिन 63 छात्र रहे अनुपस्थित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं की परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई। पहले दिन हिंदी के पेपर में पंजीकृत 3090 परीक्षार्थियों में 63 ने परीक्षा छोड़ दी। चार केंद्रों पर बीस विद्यालयों के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान नकल विहीन परीक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम रहे। 12वीं की तरह ही दसवीं में भी आसान पेपर होने की वजह से छात्रों के चेहरे पर मुस्कान दिखी।
विज्ञापन

पहली बार बोर्ड की परीक्षा में बैठने और ग्रेड प्रणाली समाप्त होने को लेकर छात्र शुरूआती दौड़ में परेशान दिखे लेकिन बाद में आसान पेपर देख कर राहत की सांस ली। सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए साढ़े नौ बजे से ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे। 10वीं के लिए भी जिले में केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल मुगलसराय, एसजी पब्लिक स्कूल मुगलसराय और सनबीम स्कूल दुलहीपुर, मुगलसराय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सनबीम स्कूल में एसजी पब्लिक, मानस कान्वेंट स्कूल, राहुल इंटरनेशनल मारूफपुर और विंध्य वैली पब्लिक स्कूल के 802 परीक्षार्थियों को शामिल होना था लेकिन पहले दिन 17 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यहां 785 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह केंद्रीय विद्यालय में जवाहर नवोदय विद्यालय, सेंट थामस स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल के 690 परीक्षार्थियों को शामिल होना था लेकिन 17 बच्चे अनुपस्थित रहे। यहां प्राचार्य और केंद्राध्यक्ष सोमपाल ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। एसजी पब्लिक स्कूल में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल मुगलसराय, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी, डीपीएस स्कूल नौबतपुर, चिल्ड्रेन आर्मी स्कूल महरौरा के कुल 808 परीक्षार्थी को शामिल होना था लेकिन 21 बच्चे अनुपस्थित रहे। केंद्राध्यक्ष अतुलानंद पब्लिक स्कूल वाराणसी से आए एसएन मिश्र ने नकल विहीन परीक्षा के लिए निगरानी की। इसी तरह लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में एसआरबी स्कूल, सनबीम स्कूल, सेंट अल हनीफ स्कूल सेमरा, एसआरवीएस चकिया के 790 परीक्षार्थियों में आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां कुल 782 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed