फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अमीन बेमियादी धरने पर बैठे

अमीन बेमियादी धरने पर बैठे

Wed, 07 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अमीन बेमियादी धरने पर बैठे
विभिन्न ग्यारह सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए मंगलवार को सदर तहसील में अमीन संघ ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। इन लोगों ने कहा कि जब तक अमीनों के मांगों को मान नहीं लिया जाता, यह आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान संरक्षक अजय बहादुर ने कहा कि सामयिक सेवा को जोड़कर लाभ दिया जाए। ग्रेड पे 2800 करने और मोटरसाइकिल यात्रा भत्ता दिए जाने, शैक्षिक योग्यता के आधार पर अमीन का नाम बदलकर राजस्व संग्रह किये जाने की मांग की। इस दौरान अरुण कुमार, अजय कुमार, रत्नेश, राकेश उपाध्याय, पंचम राय, कपिलदेव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चकिया संवाददाता के अनुसार राजस्व संग्रह अमीन संघ चकिया इकाई के संग्रह अमीनों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। धरने के दौरान संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष कन्हैया सिंह यादव ने कहा कि सरकार संग्रह अमीनों की जायज मांगो को टाल रही है। जिससे संग्रह अमीनों को उनका हक नहीं मिल रहा है। धरने के दौरान अध्यक्ष कन्हैया सिंह यादव, रामनरेश यादव, रवीन्द्र प्रताप, दयाराम मौर्य, संतोष कुमार, फिरोज अहमद, वीरेन्द्र यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार अमीनों ने तहसील पर चेताया कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे कार्य का बहिष्कार करके अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सुनील मिश्रा, जितेंद्र प्रताप सिंह, रामअवतार दूबे, गयासुद्दीन, विजय श्रीवास्तव, बृजेश मिश्र, प्रमोद सिंह मौजूद रहे। इसी तरह नौगढ़ और सकलडीहा तहसील पर भी अमीनों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed