फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   डीएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

डीएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

Wed, 13 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
चंदौली। मंगलवार को नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र नाथ गोंड ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली। मंगलवार को एक वाटिका में जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने अध्यक्ष को व अध्यक्ष ने अपने साथ कार्य करने वाले सभी 15 सदस्यों को शपथ दिलाई।
शपथ कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय, लक्ष्मण आचार्य जैसे लोग भी शिरकत किए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश व केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है। इसके साथ ही अब नगरों की सरकार भी भारतीय जनता पार्टी की है। विकास के रास्ते जो खुले है। उसमें कोई भी अवरोधक नहीं रह गया है। क्योंकि अब प्रदेश व केंद्र से विकास के नाम पर आने वाले एक-एक रुपये से विकास का कार्य होगा। यहां कि जनता ने जो भरोसा किया है। उनके भरोसे पर नगर अध्यक्ष के अलावा विधायक व सांसद भी खरा उतरने का कार्य करेगें। इस दौरान विधायक साधना सिंह, राणा सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह, कृष्णानन्द पांडेय, राजकिशोर सिंह, दर्शना सिंह, राघवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे। संचालन विद्यासागर गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


चंदौली। नगर निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सदस्यों को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने मंगलवार को शपथ दिलाई। नगर अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद गोंड ने रविशंकर, अर्चना, उपेंद्र तिवारी, रामचंद्र, कृष्णावती, अजीत कुमार, अशोक कुमार, सीमा, विजय, प्रियंका, नागेंद्र सिंह, महेश, बबलू,रीता देवी व जमशेद ने सदस्य के रूप शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed