फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नारी सशक्तिकरण जागरूकता के तहत हुआ सेमिनार

नारी सशक्तिकरण जागरूकता के तहत हुआ सेमिनार

Tue, 12 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
नारी सशक्तिकरण जागरूकता के तहत हुआ सेमिनार

विज्ञापन
धानापुर। नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को शाहीदगोव स्थित अमर शहीद बालिका इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्रनाथ ने छात्राओं को नारी सुरक्षा के तहत प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे 1090, यू पी 100, 181 ज्योति पावर लाइन स्क्वायड, एंटी रोमियो सहित अन्य नारी सशक्तिकरण के बारे में बताया।

उन्होंने महिलाओं से जुड़े कानूनी प्राविधानों, डायल-100, वूमेन पॉवर लाइन-1090, एंटी रोमियो स्क्वायड सहित सोशल साइट्स के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कहा कि हेल्पलाइन द्वारा समस्या का समाधान किया जाएगा और पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने ने कहा कि खुलकर अन्याय का विरोध करें, घबराएं नहीं डटकर मुकाबला करें। पुलिस सदैव मित्र व शुभचिंतक की भूमिका में आपके साथ है। यदि आपको कोई छेड़ रहा है या ज्यादा परेशान कर रहा है तो 9454401090 पर अपनी समस्याएं वाट्सएप करें। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। हर थाने पर निर्देश भी दिया जा चुका है। आप अपने शक्ति को पहचाने, अपने अधिकार के लिए आवाज उठाएं, निश्चित ही अपराध पर अंकुश लगेगा, अपराधी जेल जाएंगे। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह, महिला एसओ सुनीता सिंह, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed