फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   छात्राओं को पावर एंजेल बनाने के लिए पुलिस ने दिए टिप्स

छात्राओं को पावर एंजेल बनाने के लिए पुलिस ने दिए टिप्स

Thu, 07 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को पावर एंजेल बनाने के लिए पुलिस ने दिए टिप्स
पावर एंजल

विज्ञापन
मुगलसराय । नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज में पुलिस अधीक्ष्क संतोष कुुमार सिंह व सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय की मौजूदगी छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से एक लघु फिल्म दिखाई गई । इस दौरान महिला थाना प्रभारी सुनिता सिंह व एनजीओ से जुड़ी महिला कर्मियों ने छात्राओं को पावर एंजेल बनने के लिए सुरक्षा के बाबत कुछ आवश्यक टिप्स दिए। इस दौरान चार सौ छात्राएं मौजूद रही ।

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जनपद में चार से दस दिसंबर तक नारी सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस विभाग ने छात्राओं को विभिन्न सुरक्षा तरीकों के साथ हेल्प लाईन के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें पुलिस अधीक्षक व सीओ के नेतृत्व में प्रोजेक्टर के माध्यम से एक लघु फिल्म छात्राओं को दिखाई गई । पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से कहा कि यदि कालेज आते या जाते समय कोई परेशान करें या फिर छेड़खानी करें तो फौरन इसकी सूचना वूमेन पावर लाईन 1090 पर सूचना दें। बताया कि इसका समाधान महिला पुलिस कर्मियों द्वारा किया जाएगा और शिकायतकर्ता की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी इस दौरान पुलिस की ओर से महिलाओं के साथ होने वाले विभिन्न अपराध मसलन लोक स्थान पर अश्लील हरकत करना या फिर गाने गाना, छेड़खानी, दहेज हत्या, आत्म हत्या के दुष्प्रेरित करना, तेजाब फेंकना, यौन उत्पीड़न, यौन गोपनियता को देखना आदि अपराधों में सजा के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी । कहा कि यह तरह से कार्यक्रम का उद्देेश्य है कि महिलाओं और बच्चियों को उनके प्रति होने वाले अपराध के बारे में जानकारी देना व उससे बचने के उपायों के प्रति जागरूक करना हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed