फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मतगणना के लिए निर्धारित हुआ स्थान

मतगणना के लिए निर्धारित हुआ स्थान

Sat, 25 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
मतगणना के लिए निर्धारित हुआ स्थान

विज्ञापन
चंदौली। नगर पंचायत के लिए 29 नवंबर हो मतदान होने के बाद बैलेट बाक्स को लाक रूम में सुरक्षा कर्मियों की देख रेख में बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद इन बैलेट बाक्सों का सील मदगणना के दिन खोला जाएगा। मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा स्थान का निर्धारण कर लिया गया है। जिसमें सैयदराजा व चंदौली के नगर पंचायत की गणना एक स्थान पर कराई जाएगी। जबकि पंडित दीनदयाल नगर व चकिया की मतगणना अलग-अलग होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुुमार ने बताया कि सभी नगर निकायों की मतणना संबधित तहसील क्षेत्र में होनी है। जिसके लिए सुरक्षित व पर्याप्त स्थान वाले क्षेत्र को स्ट्रांग रुम बनाया गया है। उन्ही स्ट्रांग रूम वाले स्थान पर गणना का कार्य कराया जाएगा। जिसमें चंदौली तहसील के अंतर्गत आने वाले दो नगर पंचायत चंदौली व सैयदराजा के मतगणना का कार्य पालिटेक्निक कालेज प्रांगण में कराया जाएगा। चुनाव के दिन मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियां अपनी मतपेटी को इसी स्ट्रांग रुम में जमा कराएगें। जबकि पंडित दीन दयाल नगर के नगर पालिका का मतदान होने के बाद इसका स्ट्रांग रूम केंद्रीय विद्यालय मानस नगर को बनाया गया है। मानस नगर में ही एक दिसम्बर को मतगणना का कार्य किया जाएगा। वहीं चकिया नगर पंचायत के लिए साबित्री बाई फूले स्नातकोत्तर महाविद्यालय को स्ट्रांग रुम बनाया गया है। चकिया नगर पंचायत का मतगणना इसी स्थान पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed