{"_id":"59d28fed4f1c1bcd538b57e5","slug":"61506971629-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल राज्य के समर्थन में रखा मौन व्रत, की साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल राज्य के समर्थन में रखा मौन व्रत, की साफ सफाई
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सकलडीहा रेलवे स्टेशन के समीप सेनानी स्मारक परिसर में पृथक पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग को लेकर एक घंटे का मौन व्रत रखा। इस दौरान लोगों ने स्मारक परिसर में साफ-सफाई की और पृथक पूर्वांचल राज्य के समर्थन में लोगों से संकल्प पत्र भी भरवाया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश को पुनर्गठित कर पृथक पूर्वांचल राज्य की स्थापना नहीं की जाती है तब तक पूर्वांचल का समग्र विकास संभव नहीं है। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार से सन 1962 में पूर्वांचल राज्य के विकास हेतु फाइलों में दबी पटेल कमेटी की सिफारिश को तुरंत सार्वजनिक करें और पूर्वांचल राज्य के गठन का रास्ता प्रशस्त करें। इस दौरान निर्णय लिया गया कि नए राज्य की लड़ाई को अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए लड़ा जाएगा और इसके लिए कार्यकर्ता जन जागरण, रेल यात्रा, पूर्वांचल जन संवाद कार्यक्रम, गोष्ठियों के अलावा कालेज परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान जनमोर्चा के मुख्य कार्यकारी संयोजक हरवंश पटेल पूर्वांचली, भूपेंद्र प्रताप सिंह, आर्यन सिंह रवि, दयाशंकर खरवार, अंजनी सिंह, उदय राय, रामअशीष यादव, मुंनी देवी, आशुतोष जायसवाल, रंजीत राजभर, दुर्गा यादव, राम दयाल उर्फ रिंकू बाबा, छांगुर चौहान, कृष्णकांत सिंह, सीताराम राजभर, राजू राजभर, दीपक मिश्रा, सोहन भारती, राहुल कुमार रावत आदि मौजूद रहे।