फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   किसान सभा तीन अक्टूबर को सिंचाई कार्यालय का करेगी घेराव

किसान सभा तीन अक्टूबर को सिंचाई कार्यालय का करेगी घेराव

Sat, 30 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
किसान सभा तीन अक्टूबर को सिंचाई कार्यालय का करेगी घेराव

विज्ञापन
चकिया (ब्यूरो) । सहदुल्लापुर स्थित सीपीएम कार्यालय पर शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें नहरों की बदहाल स्थिति के विरोध में तीन अक्टूबर को चकिया स्थित चंद्रप्रभा प्रखंड सिंचाई विभाग के कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि बबुरी के पास खरीद माईनर कूड़ा-करकट से पट गयी हैं। इसके चलते खरीद, पटनवां, गोड़ी, करेमुआ गांव की फसल सूख रही है। वही उतरौत-भभुआर माईनर जनकपुर माईनर के रसिया माईनर, गोविन्दीपुर माईनर से भूसी माईनर, मंगरौर माईनर की सफाई न होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे किसानों की धान की खड़ी फसल सूख रही है। बैठक में तीन अक्टूबर को चकिया स्थित चन्द्रप्रभा प्रखण्ड के कार्यालय के घेराव का फैसला किया गया। बैठक में परमानन्द सिंह, लालचन्द सिंह, भृगुनाथ, बजरंगी चैहान, रामअचल यादव, शम्भूनाथ, स्वामीनाथ, कैलाश सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

शिकारगंज । क्षेत्र के पचफेड़िया गांव में चंद्रप्रभा नदी पर स्थित बैरा पश्चिमी लिफ्ट कैनाल का स्टार्टर जल जाने के कारण लिफ्ट कैनाल पिछले एक पखवारे से बंद है। जिसके कारण पचफेड़िया गांव के किसानों की धान की खड़ी फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। इस स्थिति से क्षुब्ध किसानों ने शुक्रवार को सूख रहे धान के खेतों में खड़े होकर प्रदर्शन आरंभ कर दिया।
विज्ञापन

किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर ब्लाक प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने लिफ्ट कैनाल का निरीक्षण किया। उन्होंने लघु डाल नहर विभाग के अधिशासी अभियंता से मोबाईल पर वार्ता कर स्टार्टर को ठीक कराने को कहा। निरीक्षण करने गये ब्लाक प्रमुख से किसानों ने कहा कि लिफ्ट कैनाल पर तैनात आपरेटर राजेश सोनकर पिछले तीन महीनों से गायब हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा किसी तरह से पंप कैनाल को चलाकर सिंचाई की जाती रही है। पिछले कुछ सप्ताह से स्टार्टर जल जाने की वजह से लिफ्ट कैनाल बंद हैं, जिससे सिचाई के अभाव में फसले सूख रही हैं। ब्लाक प्रमुख ने किसानों को समझाते हुए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर स्टार्टर को शीघ्र बनवाने तथा आपरेटर की तैनाती कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले किसानों में प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में भोला यादव, राजेन्द्र, रामराज, कृष्णमुरारी, मुरलीधर, सुद्धू, दिनेश और कृष्णदेव सहित तमाम किसान मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed