{"_id":"599dd4d84f1c1b485b8b4990","slug":"61503515864-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में साफ सफाई न होने पर जताइ नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में साफ सफाई न होने पर जताइ नाराजगी
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। ईस्ट सेंट्रल रेलवे महागठबंधन यूनियन क बैनरतले रेलकर्मियों की गेट मीटिंग लोको कालोनी स्थित पूर्व मध्य रेलवे मंडलीय चिकित्सालय में हुई। इस दौरान अस्पताल में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की गई और दुर्व्यवस्थाओं को ठीक करने की मांग की गई ।
अध्यक्षता करते हुए अनिल कुमार न अस्पताल में व्याप्त अनियमितता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वार्डों में साफ सफाई ठीक नहीं है। मेल वार्ड में एक ही शौचालय है जबकि भर्ती मरीजों की संख्या 40 से 60 होती है। यहां पर शौचालय के लिए लाइन लगाना पड़ता है। शौचालय में व्याप्त गंदगी की वजह से बीमारी की आशंका है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि मरीजों की देख भाल ठीक से नहीं हो रही है। सभा में एसके सिंह, विनोद यादव, महावीर, आरसी सिंह, शिव कुमार यादव, पीएन सिंह, आरएन सिंह यादव, उर्मिला, धनजीत कौर, सुशीला आदि रहे।
विज्ञापन