{"_id":"599dd4d24f1c1b715f8b4769","slug":"61503515858-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता संचालन के लिये ब्लॉक प्रमुख से मिला प्रधान संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाता संचालन के लिये ब्लॉक प्रमुख से मिला प्रधान संघ
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। पिछले चार माह से अधिक समय से प्रधानों के सभी खाता पर रोक लगने से विकास के कार्य ठप है। बुधवार को प्रधान संघ के सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख संजीव सिंह से मिलकर खाता संचालन शुरू कराने की मांग की। जिसपर उन्होंने प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास से मिलकर समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रमुख सचिव के नाम से संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा ।
प्रधानों ने बताया कि पिछले चार माह से अधिक समय से राज्य वित्त और तेरहवां वित्त सहित सभी खाते पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रोक लगी हुई है। इसके चलते गांव में शौचालय निर्माण तो दूर प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न निर्माण कार्य ठप हो गए हैं। जबकि दिसम्बर 2017 तक खुले में शौच मुक्त जनपद को बनाना है। प्रधान संघ के सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अंत में प्रमुख सचिव को संबोधित एक ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख को सौपा। ब्लॉक प्रमुख संजीव सिंह ने प्रमुख सचिव से मिलकर समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान दुर्गा पांडेय, टुनटुन सिंह, महेंद्र राजभर, रामचन्द्रर , मनबोधन, कमलेश यादव, कमलेश चौहान आदि प्रधान मौजूद रहे।