{"_id":"598a13154f1c1b9c0e8b481d","slug":"61502221077-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम आफिस के आस पास हुई साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम आफिस के आस पास हुई साफ सफाई
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की पहल पर मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार के नेतृत्व में डीआरएम आफिस के समीप स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों और नेताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर कार्यालय सहित आस पास के इलाकों में साफ सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता का महत्व भी समझाया गया। बताया गया कि 16 अगस्त से रेलवे द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान पखवारा चलाया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरूआत मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने कार्यालय के बाहर झाड़ू लगाकर की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मानव की पहचान है। जहां स्वच्छता होती है वहीं ईश्वर का वास होता है। इस दौरान ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बालक राम, केदार प्रसाद,डीपी यादव ने भी कर्मचारियों को स्वच्छता का महत्व समझाया। इसके बाद यूनियन और अधिकारियों की टीम ने यूनियन आफिस, ऑफिसर रेस्ट हाउस, कैंटीन आदि में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने कार्यालय के ठीक पीछे स्थित पोखरा के सौदर्यीकरण के बाबत आवश्यक निर्देश दिया। बताया कि पोखरा के चारो तरफ बैठने की व्यवस्था की जाएगी। सफाई अभियान के दौरान यूनियन के शाखा एक के मंत्री श्रीराम सिंह चोटिल हो गए,उन्हें रेलवे मंडलीय चिकित्सायल में भर्ती कराया गया। अभियान में स्काउट गाइड के सदस्यों ने भी सहयोग किया। अभियान में डीपीओ आजाद के साथ सभी ब्रांच अधिकारी मौजूद रहे।