फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   6100 candidates will appear in B.Ed entrance exam

Chandauli News: बीएड की प्रवेश परीक्षा में 6100 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 01 Jun 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
6100 candidates will appear in B.Ed entrance exam
पीडीडीयू नगर। रविवार को जिले के 13 केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा में 6100 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन की तरफ से परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में डबल लॉक वाले आलमारी से प्रश्नपत्र निकालकर वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा में प्रश्न का गलत उत्तर देने पर माइनस मार्किंग की जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी। केंद्र में किसी अन्जान व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। डीआईओएस दल सिंगार यादव ने बताया कि जिले के 13 केंद्रों पर दो पालियों में बीएड प्रवेश परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगी। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए एसडीएम स्तर के चार केंद्र प्रतिनिधियों की ड्यूटी लगाई गई है। हर परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। केंद्र के बाहर पर्याप्त सुरक्षा बल की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की अनुचित सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। तलाशी के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed