फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   596 beds ready for corona treatment in the district

कोरोना इलाज को जिले में 596 बेड तैयार

Wed, 10 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
596 beds ready for corona treatment in the district
चंदौली। कोरोना वायरस को मात देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। जनपद में 596 बेडों के साथ ही छह वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। इसमें दो जिला अस्पताल, दो सामुदायिक अस्पताल, एक मातृ शिशु कल्याण विंग और दो कालेज शामिल है। साथ ही सभी सेंटरों पर सभी सुविधाओं की व्यवस्था भी जिला प्रशासन व स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से की गई।
विज्ञापन

वायरस पर नियंत्रण न होते देख सरकार ने लॉकडाउन की तिथि अलग-अलग चरणों में बढ़ाकर 31 मई तक कर दी है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य प्रशासन में कुल 596 बेड की व्यवस्था की गई है। इसमें कोविड एल वन हास्पिटल सीएचसी भोगवारा में 30, कोविड एल वन संबद्ध इकाई राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवसां में 200, कोविड एल वन अतिरिक्त चिकित्सालय सीएचसी धानापुर में 30, कोविड एल वन के अतरिक्त संबद्ध इकाई महामाया पालीटेेक्निक कालेज धानापुर में 250, जिला अस्पताल स्थित मातृ शिशु विंग स्थित फैसेलिटी क्वारंटीन में 60, कोविड आइशोलेशन इकाई पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में 10 व जिला चिकित्सालय चकिया में 16 बेड की व्यवस्था की गई। साथ ही जिला अस्पताल चंदौली में चार व चकिया में दो वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई। अभी तक कुल 40 कोरोना पाजिटिव मरीज मिल चुके हैं। जिनका इलाज अभी वाराणसी में चल रहा है। इसमें से स्वस्थ होकर 18 घर लौट चुके हैं। लेकिन वहां बेड फुल होने के बाद जनपद में ही मरीजों की रखने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट है। सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां फोन कर लोग अपनी समस्या को बता कर निराकरण करा रहे हैं। उधर विभाग की गठित टीम व आशा कार्यकर्ता प्रतिदिन गांवों में सर्वे कर रही हैं। गांव में बाहर से आए लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष सावधानी बरती जा रही है। विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। चिकित्सकों व कर्मचारियों की टीम गठित है और कार्य में जुटी हुई है। डा. डीके सिंह, जिला नोडल अधिकारी कोरोना संक्रमण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed