{"_id":"5f2700928ebc3e63b511ece3","slug":"53-new-infected-people-including-two-people-from-saudi-arabia-chandauli-news-vns539376863","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से आए दो लोगों सहित 53 मिले नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब से आए दो लोगों सहित 53 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन
चंदौली। जिले में रविवार को सऊदी अरब से लौटे दो लोगों के साथ 53 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में 23 पीडीडीयू नगर के निवासी हैं। दूसरी तरफ 36 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई।
रविवार को आई रिपोर्ट में एक बालिका, तीन बालक, 15 महिला और 34 पुरूष संक्रमित हैं। इनमे से दो सउदी अरब से, पांच मुंबई,एक पुणे से आए हैं। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक स्टाफ नर्स, दो पुलिस कर्मी, चार रेलकर्मी, सात गृहणी, नौ छात्र, एक हार्डवेयर की दुकान से, एक कम्प्यूटर आपरेटर, तीन माइक्रो फाइनेंस कांपनी, तीन प्राईवेट नेत्रालय से संबंधित है। ये लोग क्रमश: बरहनी ब्लाक के पांच, सैयदराजा एक, चकिया से दो, चंदौली नगर से चार और ग्रामीण क्षेत्र से चार, सकलडीहा से पांच, शहाबगंज से एक, धानापुर से चार, नौगढ़ के दो, नियामताबाद के दो, पीडीडीयू नगर के 23 रहने वाले है। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्यवाही की जा रहीं है। इनमें से 3 व्यक्ति वाराणसी जिले के हैं। दूसरी तरफ कोविड फैसिलिटी सेंटर में भर्ती 36 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें छुट्टी दी गई।
इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 951 हो गई। इसमे एक्टिव केस 292 है जबकि 651 व्यक्तियों के ठीक होने पर अस्पताल से घर भेजा जा चुका है। अब तक कुल 8 लोगो की मौत हो चुकी है।