{"_id":"68efeabbbfc5bbc13203eab4","slug":"523-lakh-applications-for-addition-and-278-lakh-for-deletion-of-names-in-voter-list-chandauli-news-c-193-1-jon1001-142620-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 5.23 लाख, हटाने के लिए 2.78 लाख आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 5.23 लाख, हटाने के लिए 2.78 लाख आवेदन
विज्ञापन
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसके तहत ई-बीएलओ एप के माध्यम से 8.57 लाख आवेदन अपलोड किए गए। इसमें सूची में नाम बढ़ाने को 5.23 लाख आवेदन आए हैं जबकि नाम काटने के लिए 2.78 लाख और नाम संशोधन के लिए 55 हजार आवेदन आए हैं।
जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए अभियान 19 अगस्त से शुरू हुआ है। इसके तहत 29 सितंबर तक बीएलओ ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का नाम बढ़ाने, नाम सूची से हटाने व संशोधन के लिए आवेदन लिया। इस कार्य में जिले भर में 1959 बीएलओ लगाए गए हैं। इसके तहत बीएलओ के मोबाइल पर ई-बीएलओ एप के माध्यम से आवेदन करना होता है। साथ ही बीएलओ को 30 सितंबर से छह अक्टूबर तक ई-बीएलओ एप पर अतिरिक्त समय भी दिया गया। जिसमें जिले भर में कुल 8 लाख 57 हजार 453 आवेदन आए। इसमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 5 लाख 23 हजार 257, नाम संशोधन के लिए 55 हजार 339 और सूची से नाम काटने के लिए 2 लाख 78 हजार 857 आवेदन अपलोड किए गए। इसकी जांच करके 5 दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाना है। इसके बाद छह से 12 दिसंबर तक दावे तथा आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 13 से 19 दिसंबर तक दावों तथा आपत्तियों निपटारा किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह का कहना है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में ई-बीएलओ एप के माध्यम से 8.57 लाख आवेदन अपलोड किए गए। जिसमें सूची में नाम बढ़ाने के लिए करीब 5.53 लाख, नाम काटने के लिए 2.78 लाख, नाम संशोधन के लिए 55 हजार अपलोड किए गए। इसके अलावा बचे आवेदनों को टेंडर कराकर अपलोड किया जाएगा। मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन पांच दिसंबर व अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाएगा।