{"_id":"5c8aa305bdec2214323f2f5e","slug":"51552589573-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह और जलकर वसूली में फिसड्डी, पालिका प्रशासन ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह और जलकर वसूली में फिसड्डी, पालिका प्रशासन ने भेजा नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चालू वित्तीय वर्ष 31 मार्च का खत्म होने जा रहा है। बावजूद इसके अब तक नगर पालिका प्रशासन गृहकर व जलकर की वसूली में लक्ष्य से काफी पीछे है। मार्च के अंत तक नगर पालिका प्रशासन को 2.47 करोड़ से अधिक की वसूली का लक्ष्य है लेकिन इसमें फिसड्डी है। अब तक ग़ृह और जलकर में सिर्फ 50 लाख से अधिक की वसूली हो पाई है। कर वसूली में पिछड़े पालिका प्रशासन ने अब बकाएदारों को नोटिस जारी कर हर हाल में समय पर भुगतान करने का निर्देश दिया है। चेताया है कि गृह और जलकर समय पर भुगतान नहीं किया गया तो कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई होगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका क्षेत्र में 15 हजार से अधिक निजी एवं सरकारी भवन हैं। इन भवनों से पालिका प्रशासन गृहकर के निर्धारित 1.31 करोड़, 64 हजार रुपये के सापेक्ष 28 लाख 45 हजार की वसूली की है। जबकि जलकर के 1.15 करोड़, 69 हजार रुपये के सापेक्ष 22 लाख तीन हजार रुपये ही वसूल सका है। वहीं टेलीफोन विभाग पर गृहकर का दो लाख से अधिक का बकाया है। इसके अलावा कई सरकारी और निजी भवन भी हैं जिनपर गृहकर का काफी बकाया है। अब पालिका प्रशासन बड़े और छोटे बकाएदारों को नोटिस भेजने के बाद शिकंजा कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन
नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण गृहकर और जलकर के मद में काफी कम वसूली हो पाई है। कर वसूली के लिए मोहल्लों में शिविर लगाए जाते हैं पर अभी तक लक्ष्य के अनुसार वसूली नहीं हो पाई है। पालिका प्रशासन ने कर अधीक्षक अतुल कुमार के नेतृत्व में वसूली टीम का गठन किया गया है। ताकि 31 मार्च तक वसूली शत-प्रतिशत कराई जा सके।
विज्ञापन
निजी भवन स्वामियों की बात क्या हो, नगर के अधिकांश सरकारी भवनों के ऊपर भी गृहकर का लाखों रुपये बकाया है। इनमें टेलीफोन, पोस्ट आफिस, पुलिस, जलनिगम सहित कई विभाग शामिल हैं। इनमें टेलीफोन विभाग के भवन पर दो लाख 92 हजार, पोस्ट आफिस पर एक लाख 92 हजार, सिंचाई विभाग के मूसाखांड प्रबंध पर 43 हजार 800 व चंद्रप्रभा प्रखंड पर 32 हजार 284 रुपये, खंड विकास कार्यालय पर 85 हजार, कोतवाली भवन पर 46 हजार 240, अलीनगर स्थित सीओ कार्यालय पर 18 हजार, अलीनगर स्थित जलनिगम कार्यालय पर आठ हजार का गृहकर बकाया है।
गृह व जलकर के बकाएदारों को नोटिस जारी किया गया है। वसूली के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। अब विभाग कर अदा न करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई करने की योजना बना रहा है। रोली गुप्ता, अधिशासी अधिकारी, नपा परिषद।