फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बोर्ड की बैठक में गौशाला निर्माण का प्रस्ताव पास

बोर्ड की बैठक में गौशाला निर्माण का प्रस्ताव पास

Sun, 20 Jan 2019 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक में गौशाला निर्माण का प्रस्ताव पास
चंदौली। नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में हुई। इसमें चेयरमैन रवींद्रनाथ ने सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश का हवाला देते हुए नगर क्षेत्र में स्थायी गौशाला निर्माण का प्रस्ताव सभासदों के समक्ष रखा, इस पर सभी सभासदों ने सहमति प्रदान किया। वहीं चेयरमैन पर मनमाने ढंग से कार्य न करने का आरोप लगा। कहा सभासदों के प्रस्तावों को दरकिनार किया जा रहा है, यह ठीक नहीं है। चेयरमैन रवींद्रनाथ की ओर से शनिवार को बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। इसमें चेयरमैन व ईओ राजेंद्र प्रसाद ने सभासदों के समक्ष शासन से मिले निर्देश से अवगत कराते हुए नगर पंचायत में स्थायी गौशाला निर्माण का प्रस्ताव रखा। कहा कि नगर पंचायत प्रशासन ने स्थायी गौशाला निर्माण के लिए डाकबंगला क्षेत्र में जमीन चिह्नित की है। सभी सभासदों ने चेयरमैन व ईओ के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर उसपर अपनी सहमती जताई। सभासद एवं जिला योजना समिति के सदस्य बबलू सोनी ने कहा कि चिह्नित स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे थे, जिससे गरीब जनता को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। सभासद नागेंद्र सिंह ने जिला न्यायालय के समक्ष सर्विस रोड किनारे मूत्रालय निर्माण का प्रस्ताव रखा। वहीं आरोप लगाया कि नगर पंचायत ठेकेदारों को संतुष्ट करने के लिए मानक के खिलाफ काम कर रहा है। इस दौरान अशोक साव, विजय जायसवाल, संतोष गुप्ता, जमशेर खां, अनीता, इकबाल अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed