{"_id":"5c23d69bbdec2256ed2b88cb","slug":"51545852571-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में जन चौपाल लगाएं पदाधिकारी व कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में जन चौपाल लगाएं पदाधिकारी व कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी जिला इकाई की समीक्षा बैठक बुधवार को मुख्यालय स्थित सावजी पोखरे पर हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम चंद्र बिंद ने संगठन के एक-एक बिंदु पर समीक्षा की। साथ ही कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आह्वान किया कि पार्टी के मजबूती के लिए गांव-गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुने और उसके समाधान के लिए संगठित होकर संघर्ष करने को तैयार रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव एक महत्व पूर्ण चुनाव है। इसके लिए संगठन को मजबूत करना होगा, तभी पार्टी की पहचान बढ़ेंगी। पार्टी हमेशा गरीबों, शोषितों, दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों की हिमायती रही है। समाज के सभी वर्ग को लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी को गांव-गांव में जाकर जनचौपाल लगानी होगी। साथ ही पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों के बारे में बताए और समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़े। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब, किसान, नौजवान सहित समाज के सभी वर्गों को छलने का काम किया है। इस दौरान जिला महासचिव संतोष कुमार सिंह, मोती लाल बिंद, रमेश पासवान, सद्दाम हुसैन, चंद्रिका बिंद, प्यारे बिंद, बसंत, मोहन रसिया, संजीव यादव रहे। अध्यक्षता कन्हैया लाल बिंद व संचालन दिलीप कौन्नजिया ने किया।