{"_id":"5c1fd6f2bdec22571d7dfc05","slug":"51545590514-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन विकास मंच की बैठक में विकास के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन विकास मंच की बैठक में विकास के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकारगंज। रोजा संस्थान की ओर से जन विकास मंच का सम्मेलन रविवार को स्थानीय सुुखराम सिंह विद्यालय में हुई। इसमें युवाओं को स्वरोजगार, और खेती के आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। बकरी पालन के लिए भी प्रेरित किया गया। वहीं अनाज की बर्बादी रोकने के लिए अनाज बैंक की स्थापना का आह्वान किया गया।
सम्मेलन में महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। संस्थान के केंद्र प्रभारी शिवनारायन शर्मा ने कह कि क्षेत्र के किसानों को आमदनी बढ़ाने और युवाओं को स्वरोजगार के लिए बकरी पालन, शून्य लागत पर खेती सहित अन्य विधि अपनाने होंगे। सम्मेलन में शून्य लागत की खेती के तहत सिर्फ गोबर और गाय के मूत्र से बने जीवामृत का उपयोग कर टमाटर और गोभी का अच्छा उत्पादन करने वाले बलिया कला के रामकृत को सम्मानित किया गया। आशा विमला देवी और मुन्नी देवी ने केंद्र सरकार की प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में बताया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा देवी ने गर्भवती, धात्री, पांच वर्ष के बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया। गोविंद सिंह ने आठ ग्राम पंचायतों में गठित संगठन से संचालित अनाज बैंक को बढ़ाने और योगदान देने के लिए आह्वान किया। इस मौके पर लक्षमिना, बलवंत, बिंदो, लच्छन, सुनीता, गीता, सुशीला, चंद्रकला, संजू, इंदू, चिंता, दुर्गावती, हाजरा, मुनक्का रहीं।