फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   टीईटी का निकला रिजल्ट

टीईटी का निकला रिजल्ट

Thu, 06 Dec 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
टीईटी का निकला रिजल्ट

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का रिजल्ट बुधवार को घोषित हुआ। जिले का रिजल्ट साठ से 70 प्रतिशत रहा। रिजल्ट आते ही कुछ के चेहरे पर खुशी छाई तो कहीं मायूसी दिखी। सफल अभ्यर्थियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशियां मनाई।

जिले में टीईटी की परीक्षा 18 नवंबर को 11 केंद्रों पर दो पालियों में हुई थी। परीक्षा के लिए प्राइमरी श्रेणी में 9323 और मीडिल के लिए 4633 अभ्यर्थियों ने फार्म भरा था। परीक्षा के दौरान प्रइमरी में 351 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 8871 लोगों ने परीक्षा दी। इसी तरह मीडिल में 297 ने परीक्षा छोड दी और 4336 ने परीक्षा दी। इस तरह कुल 13 हजार 207 ने परीक्षा दी। बुधवार की सुबह से ही अभ्यर्थी परीक्षा फल के इंतजार करने लगे। बार बार साइबर कैफे और मोबाइल पर नेट सर्फिंग कर परीक्षा परिणाम देखते रहे। 11 बजे रिजल्ट जारी हुआ। रिजल्ट आते ही कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल हो गया। कुल कितने प्रतिशत रिजल्ट आया, इसका अधिकरिक जानकारी तो नहीं मिल पाई लेकिन सुत्रों के अनुसार साठ से 70 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफलता मिलते ही अभ्यर्थियों ने खुशियां मनाई। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और मंदिर पहुंच कर भगवान का आशर्वाद लिया। जिले में सीएम के सचिव के आगमन की वजह से अधिकारी दिन भर व्यस्त रहे। इस वजह से रिजल्ट की अधिकारिक जानकारी नहीं हो पाई। डीआईओएस डॉ. विनोद राय और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप ने कहा कि गुरुवार को अधिकारिक जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed