फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ठगी के शिकार महिलाओं व पुरूषों ने किया प्रदर्शन

ठगी के शिकार महिलाओं व पुरूषों ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
ठगी के शिकार महिलाओं व पुरूषों ने किया प्रदर्शन
मुगलसराय। बैंक से लोन दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी करने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया। ठगी की शिकार हुई महिलाओं और पुरषों ने नगर स्थित शाहकुटी के पास प्रदर्शन किया। इसके बाद मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुुसार वाराणसी के मलदहिया निवासिनी कविता नगर निगम में प्राईवेट सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि उसके साथ काम करने वाली मुगलसराय के काली महाल निवासिनी दूसरी महिला सफाई कर्मी ने उसे कहा वह उसे छह लाख रुपये का लोन दिलवा देगी। साथ ही इसमें सिर्फ तीन लाख रुपये ही जमा करने होंगे। इसके लिए कुछ रुपये देने होंगे। साथ महिला सफाई कर्मी की बातों में आकर कविता ने 22 हजार रुपये उसे दे दिए। वहीं इसी प्रकार गुड्डू, पप्पू,मालती, सोनी, राजेश, गीता, अजय, पारस, रामजी, चंदा, राधेश्याम, पिंकी, गंगा व अन्य से भी उसने लोन दिलाने के नाम पर रुपये ले लिए। बताया कि इसके लिए उसने एक व्यक्ति को बैंक मैनेजर बताकर उससे मुलाकात भी करवाई थी। रुपये लेने के बाद दोनों लोग गायब है। वहीं फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता है। इस संबंध में कोतवाल ने बताया किया पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed