फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सिंचाई की समस्या से डीएम को कराया अवगत

सिंचाई की समस्या से डीएम को कराया अवगत

Wed, 11 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई की समस्या से डीएम को कराया अवगत
चंदौली। विकास भवन सभागार में मंगलवार को डीएम नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सिंचाई बंधु की बैठक हुई। जिसमें किसानों ने नहरों की मरम्मत व साफ-सफाई और टेल तक पानी पहुंचाने का मुद्दा उठाया। किसानों की समस्या सुनने के बाद डीएम ने अफसरों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। साथ किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। सिंचाई बंधु की बैठक के दौरान भाकियू मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने धानापुर क्षेत्र में ड्रेनों की सफाई का मुद्दा जिलाधिकारी के सामने रखा तथा अधिकारियों पर उपेक्षात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया। जिसके बाद जिलाधिकारी नवनीत सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि कोई भी समस्या होने पर वह तत्काल उन्हे अवगत करा सकते है। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अपनी कार्यशैली में बदलाव लाए और किसानों की समस्याओं को गभीरता से लें। किसान नेता शेषनाथ यादव और मनमन सिंह ने गुरैनी पंप कैनाल पर हो रहे कटान को रोकने के लिए डीएम से आग्रह किया। जिसपर लघुडाल के एक्सीईएन राजेंद्र कुमार ने बताया कि पंप कैनाल पर कटान रोकने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। धन मिलने के बाद कार्य शुरु करा दिया जाएगा। इसके अलावा किसानों ने कई जगहों पर नहरों के तटबंद की मरम्मत, बंद पड़े नलकूपों को चालू करने, कुलावा, पुलिया की खस्ताहाल होने की बात डीएम को बताया। किसानों ने आरोप लगाया कि कि संबंधित विभागों की लापरवाही का दंश किसानों को धान की रोपाई के दौरान झेलना पड़ेगा। रोपाई के पीक सीजन में पानी की किल्लत का सामना करना होगा। इससे रोपाई का कार्य पिछड़ने से उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। कहा कि जिले में करीब 50 फीसदी नलकूप छोटी तकनीकी खराबी व विद्युत ट्रांसफार्मर के अभाव में ठप पड़े हैं। इसकी मरम्मत को कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ ही आला अधिकारियों से भी गुहार लगाई गई। लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। इस जिलाधिकारी ने अफसरों को किसानों की समस्याओं को त्वरित ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। वहीं लापरवाही की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, एक्सईएन मूसाखाड़ जेपी वर्मा, एक्सईएन लघु डाल राजेंद्र कुमार, जिपं सदस्य सूर्यमुनी तिवारी, दीनानाथ श्रीवास्तव, शेषनाथ यादव, मनमन सिंह, जगदीश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed