फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अज्ञात कारणो से लगी आग से गरीब की गृहस्थी खाक

अज्ञात कारणो से लगी आग से गरीब की गृहस्थी खाक

Tue, 06 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात कारणो से लगी आग से गरीब की गृहस्थी खाक

विज्ञापन
चकिया। नगर के वार्ड संख्या छह रानी की बावली के पीछे स्थित बस्ती में सोमवार की दोपहर सोनू उर्फ बिलासु राजभर के घर में आग लग गई। जिससे उसकी सारी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना पर जुटे पड़ोसियों ने बाल्टियों से पानी फेंकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया।

वार्ड नंबर छह के निवासी सोनू तथा उसकी पत्नी सोनी मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। सोमवार को दोनों मजदूरी करने घर के बाहर गए थे। इसी दौरान ईंटों से निर्मित मकान में रखे सामान में आग लग गई। जिसमें घर की सारी गृहस्थी जलकर खाक हो गया। आग के कारण उठते हुए धूंएं को देखकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तथा पानी डालकर आग पर काबू पाया। वार्ड सभासद मीना विश्वकर्मा के प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों का हाल जाना तथा लेखपाल को आग लगने की जानकारी दी। पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए तहसील प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed