फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   इंजन में खराबी से नाराज यात्रियों ने किया हंगामा

इंजन में खराबी से नाराज यात्रियों ने किया हंगामा

Fri, 08 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
इंजन में खराबी से नाराज यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
मुगलसराय। आनंद बिहार से सियालदह जा रही डाउन 12330 वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में खराबी और लेट लतीफी से नाराज होकर यात्रियों ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर खूब हंगामा किया। आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया, इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। यात्रियों के हंगामा की वजह से ट्रेन एक घंटे की देरी से रवाना हुई।

वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस कोहरे की वजह से अपने निर्धारित समय सुबह छह बजकर 30 मिनट के बजाए शाम 3 बजकर 30 मिनट पर मुगलसराय के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंच कर ट्रेन के धीमी गति से चलने की शिकायत की। आरोप लगाया कि इंजन में तकनीकी खराबी की वजह से देरी से चल रही है। बावजूद इसके यात्रियों की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। निर्धारित समय से ठहराव के बाद तीन बजकर 50 मिनट पर ट्रेन का सिग्नल हो गया और ट्रेन खुल गई। इससे यात्री नाराज हो गए और चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। विशेष कर कोच संख्या बी-1 के यात्रियों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि ट्रेन नौ घंटे की देरी से चल रही है। इसके बाद भी ट्रेन को जगह जगह रोक दिया जा रहा है। इससे परेशानी हो रही है। कहा कि चालक से इसकी शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। यात्रियों के हंगामा की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। यही नहीं इंजन में आई तकनीकी खराबी को दूर किया गया। इसके बाद ट्रेन शाम चार बजकर 30 मिनट पर आगे के लिए रवाना हुई। इस हो हल्ला की वजह से ट्रेन एक घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed